फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Thousands of recruitments are being done for the posts of Panchayat Assistant in UP-safalta

UP Panchayat Sahayak Recruitment 2022: यूपी में हो रही हैं पंचायत सहायक के पदों पर हजारों भर्तियाँ, जानिए कब तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया

Wed, 25 May 2022 04:06 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 25 May 2022 04:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग की ओर से यूपी पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के जरिए कुल 2,783 पदों को भरा जाना है। 
 

विज्ञापन
Thousands of recruitments are being done for the posts of Panchayat Assistant in UP-safalta
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में शिक्षित युवाओं को रोजगार मुहैया कराने और पंचायतीराज विभाग के कार्यों में सुगमता लाने के उद्देश्य से विभाग की ओर से पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक के पदों पर भर्ती की जा रही है।ये भर्ती कई जिलों में स्थित विभिन्न ग्राम पंचायतों में हो रही है जिसके तहत पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर युवाओं को नियुक्त किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंचायतीराज विभाग द्वारा हाल ही में जारी किए गए एक नोटिस के अनुसार कुल 2,783 पदों के लिए आवेदन  प्रक्रिया 18 मई से शुरू हो चुकी है। पात्र कैंडिडेट्स तीन जून 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट होना चाहिए। इस बारे में किसी भी तरह के अपडेट के लिए उम्मीदवार पंचायती राज विभाग यूपी की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी और सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की मदद ले सकते हैं और अपनी परीक्षा की कंप्लीट तैयारी के साथ ही पूरे सिलेबस का रिवीजन भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

आयुसीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी 

इस भर्ती के लिए ऐसे सभी उम्मीदवार जो 18 से 40 वर्ष की आयुसीमा के अंदर आते हैं, इन पदों के लिए आवेदन फार्म भर सकते हैं। हालांकि सरकारी नियमों के तहत एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्रसीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। अंतिम मेधा सूची अभ्यर्थियों के दसवीं और बारहवीं के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्रीकोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस कीमदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed