SSC MTS Exam 2022: इस बार 7,301 पदों पर होनी है भर्ती, जानिए किन पदों के लिए आयोजित होगी फिजिकल परीक्षा और इसके क्या हैं नियम
MTS भर्ती 2022 के लिए पहले चरण की परीक्षा शुरू हो गई है। ये परीक्षा पांच जुलाई 2022 से शुरू हुई है और 26 जुलाई 2022 तक चलेगी।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा शुरू हो गई है। यह परीक्षा पांच जुलाई 2022 से शुरू हुई है और यह 26 जुलाई 2022 तक आयोजित की जानी है। MTS भर्ती 2021 के जरिये इस बार MTS के 3,698 पदों और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3,603 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
क्या है एग्जाम पैटर्न :
एसएससी एमटीएस/हवलदार भर्ती के लिए होने वाला पेपर 1 सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा। इसमें अंग्रेजी भाषा, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस के प्रश्नशामिल होंगे। हर सब्जेक्ट से 25 अंक के 25 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे 30 मिनट की होगी। हर गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी और अभ्यर्थियों के 0.25 मार्क्स हर गलत जवाब परकाट लिए जाएंगे।
किन पदों के लिए अभ्यर्थियों को लेना होगा फिजिकल टेस्ट में हिस्सा :
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) के बाद डिस्क्रिप्टिव पेपर के आधार पर किया जाएगा। वहीं हवलदार के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों कोइन परीक्षाओं के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) फिर शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में भी हिस्सा लेना होगा।
PET में किन चीजों की होगी जांच :
यह परीक्षण पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए आयोजित किए जाएंगे। इस परीक्षण के माध्यम से संचालन प्राधिकारी यह निर्धारित करेगा कि उम्मीदवार उपरोक्त पद के लिए शारीरिक रूप से फिट हैं यानहीं। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में पुरुष और महिला दोनों के लिए अलग अलग नियम होंगे।
पुरुषों के लिए :
15 मिनट में 1600 मीटर पैदल चलना है और 30 मिनट में 8 किमी साइकिल चला कर टास्क पूरा करना है।
महिलाओं के लिए :
महिला उम्मीदवारों को 1 किमी पैदल 20 मिनट में चलना है और साथ ही 3 किमी साइकिल 25 मिनट में चलाकर टास्क पूरा करना है।
PST में किन चीजों की होगी जांच :
सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 157.5 सेमी होनी चाहिए। वहीं सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों की उंचाई 152 सेमी होनी चीहिए। इसके अलावा पुरुषों की छाती बिना फुलाये हुए 76 सेमी और फुलाने पर इसमें 5 सेमी का विस्तार होना चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आपभी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।