फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   This big update has come out regarding the dates of up constable recruitment-safalta

UP Constable Recruitment 2022: कॉन्स्टेबल भर्ती की तारीखों को लेकर सामने आया है ये बड़ा अपडेट, इस भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी देखें यहाँ

Mon, 18 Apr 2022 02:57 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 18 Apr 2022 02:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बंपर बहाली निकल सकती है। राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
This big update has come out regarding the dates of up constable recruitment-safalta
UP Police Jobs - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिसभर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा किया जाना है। UPPBPB ने इस भर्ती के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसके आयोजन के लिए जल्द ही परीक्षा एजेंसी काचयन किया जा सकता है। इसी बीच कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के रिक्त पदों पर होने वाली भर्ती को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जून 2022 से शुरू करने की योजना बना रही है। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कररहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे UP Police Constable Batch-Join Now की मदद से घर बैठे कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं और इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार कर अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

तारीखों को लेकर सामने आया है बड़ा अपडेट :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC इस भर्ती के लिए जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है और इसी महीने में भर्ती का पूरा शेड्यूल भी जारी कर सकती है।इन रिपोर्ट्स की मानें तो आयोग इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन अक्टूबर के महीने में और फिजिकल टेस्ट्स का आयोजन दिसंबर तक कर सकती है। हालांकि इस संबंध में UPPBPB ने अभी तक कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं जारी की है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिकवेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

किन्हें मिले सकता है आवेदन का मौका और क्या होगा रिक्तियों का पूरा गणित :

यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है। साथ ही इस पद परआवेदन करने के लिए उम्र सीमा 18 साल से 22 साल तक हो सकती है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि कॉन्टेबल के 26,210 पदों पर होने वाली भर्ती में राज्य के आरक्षण केनियमों के अनुसार SC श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 5504 सीटें, ST श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 524 सीटें, OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 7076 सीटें और EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 2621 सीटें आरक्षित हो सकती है। हालांकि, जरूरी योग्यताओं तथा रिक्तियों के संबंध में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी कॉन्स्टेबल,यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज केमार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरीकरने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed