फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   There has been a change in the number of candidates called for document verification-safalta

RRB NTPC 2022: डॉक्यूमेंट्स वेरफिकेशन में बुलाए जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में किया गया है बदलाव, जानें अब हर चरण में कितने अभ्यर्थी होंगे पास

Fri, 01 Apr 2022 12:58 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 01 Apr 2022 12:58 PM IST
सार

RRB NTPC 2022: डॉक्यूमेंट्स वेरफिकेशन में बुलाए जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में किया गया है बदलाव, जानें अब हर चरण में कितने अभ्यर्थी होंगे पास
 

विज्ञापन
There has been a change in the number of candidates called for document verification-safalta
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के 35,277 पदों के लिए CBT 1 की परीक्षा साल 2020 और 2021 के बीच आयोजित की गई थी। रेलवे भर्तीबोर्ड (RRB) ने इस परीक्षा का रिजल्ट 2022 की शुरुआत में जारी किया था। हालांकि अभ्यर्थी इस परीक्षा के रिजल्ट से खुश नहीं थे और अभ्यर्थियों की मांगों को देखते हुएइसका एडिशनल रिजल्ट भी जारी किया जाना है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसका एडिशनल रिजल्ट अप्रैल 2022 के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं। वहीं, अगर आपने भी इस भर्ती के CBT 1 में हिस्सा लिया है और अबइसके CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए और नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

डॉक्यूमेंट वेरफिकेशन में अब इतने ही अभ्यर्थियों को बुलाएगी रेलवे:

रेलवे ने इस भर्ती से जुड़ी अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान करने में लिए अभी हाल ही में एक शुद्धिपत्र जारी किया है। इस शुद्धिपत्र के जरिये रेलवे ने इस भर्ती केनोटिफिकेशन में एक चौकाने वाला बदलाव किया है। दरअसल इसके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) में रेलवे अब कुल रिक्तियों की संख्या के बराबर अभ्यर्थियों को ही बुलाएगी।गौरतलब है कि नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के DV में कुल रिक्तियों की संख्या के डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाना था। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके रेलवे द्वारा जारी की गई नई सूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन

हर चरण में कितने अभ्यर्थी होंगे पास:

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन CBT 1, CBT 2 और स्किल टेस्ट (टाइपिंग स्किल टेस्ट या कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट) के आधार पर किया जाना है। रेलवे द्वारा जारीकी गई सूचना के मुताबिक CBT 1 में कुल पदों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा। जबकि, CBT 2 में कुल पदों की संख्या के आठ गुनाअभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट के लिए सफल घोषित किया जा सकता है। इन सभी टेस्ट्स के बाद अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या कुल पदों की संख्या के बराबर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी:

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाएजा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed