UP Police SI Result: SI भर्ती के अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट जल्द, जानिए क्या है आधिकारिक जानकारी
उत्तर प्रदेश पुलिस में सबइंस्पेक्टर (SI), प्लाटून कमांडर पीएसी और अग्निशमन अधिकारी द्वितीय, के 9,534 पदों पर हो रही भर्ती की लिखित परीक्षाका रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस एग्जाम में सफल हुए उम्मीदवारों को इसी महीने डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने सब-इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस (SI), प्लाटून कमांडर पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 9,534 पदों पर कराई जा रही भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह एग्जाम 12 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 तक तीन चरणों में कराए गए थे जिसमें शामिल हुए अभ्यर्थी यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। इस परीक्षा में करीब 36 हजार से अधिक कैंडिडेट्स पास हुए हैं जिन्हें 25 अप्रैल से दस्तावेज परीक्षण व शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाना है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विजिट कर लें। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनीतैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओंमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
रिजल्ट से पहले 59 प्रश्नों के बदले गए हैं उत्तर
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर-की में दिए गए 59 सवालों के जवाब बदल दिए हैं। विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों की समीक्षा के आधार पर इसे तैयार किया गया। परीक्षा का रिजल्ट इसी आधार पर जारी किया गया। इस बारे में उम्मीदवारों को 14 अप्रैल, 2022 को आधिकारिक नोटिस जारी कर सूचना साझा की जा चुकी है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकीकी तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपनेको साकार करें।