फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The demand of the candidates has been fulfilled but now there will be a lot of delay in the exam-safalta

RRB Group D Exam 2022: अभ्यर्थियों की मांग हो गई है पूरी लेकिन अब परीक्षा में होगा काफी विलंब, जानें नौकरी मिलने में अभी लग सकता है कितना समय

Mon, 14 Mar 2022 02:32 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 14 Mar 2022 02:32 PM IST
सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए जुलाई 2022 से लिखित परीक्षा की शुरुआत हो सकती है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
 

विज्ञापन
The demand of the candidates has been fulfilled but now there will be a lot of delay in the exam-safalta
RRB - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सभी समस्याओं का समाधान कर दिया है। बोर्ड ने 9 मार्च 2022 को एकनोटिस जारी करके यह सूचना दी है कि इस भर्ती की चयन प्रक्रिया से जुड़ी अभ्यर्थियों की सभी मांगो को मान लिया गया है और अब इसके लिए एक ही चरणकी लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 1.15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे गए थे। लेकिन, कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से इसके लिए अभी तक चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। वहीं, अगर आप भी ग्रुप D भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकतेहैं।

विज्ञापन

परीक्षा में होगा काफी विलंब:

रेलवे ने इस भर्ती से जुड़ी अभ्यर्थियों की सभी समस्याओं का समाधान तो कर दिया है लेकिन इसके लिए अब परीक्षा आयोजित करने में काफी विलंब होगा।रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इसके लिए जुलाई 2022 से लिखित परीक्षा के आयोजन की शुरुआत हो सकती है। गौरतलब है किइससे पहले 23 फरवरी 2022 से ही इसके लिए CBT 1 का आयोजन होना था। लेकिन अभ्यर्थियों के विरोध के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन

नौकरी मिलने में लग सकता है कितना समय:

इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अभी नौकरी पाने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 1.15 करोड़अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और अभ्यर्थियों की इतनी बड़ी संख्या की वजह से इसके आयोजन में काफी समय लगना तय है। लिखित परीक्षा के बादअभ्यर्थियों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन तथा मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही हैकि इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को इस साल के आखिर तक या अगले साल की शुरुआत तक नौकरी मिल सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती सेजुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी:

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार safalta app डाउनलोड करके सफलता द्वाराचलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवेग्रुप D व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा कोशानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed