CGL/CHSL Recruitment 2022: CGL और CHSL की अगली भर्ती के लिए इसी साल शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन और कैसे होगा अभ्यर्थियों का चयन
CGL की अगली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 10 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा। जबकि CHSL की अगली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पांच नवंबर 2022 से शुरू होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में भर्ती के लिए कई परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। SSC ने हाल ही में साल 2022-23 की परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। जिसमें एसएससी के माध्यम से होने वाली सभी परीक्षाओं को कब आयोजित किया जाएगा, इसकी जानकारी दी गई है। आयोग के कैलेंडर के मुताबिक कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 10 सितंबर को जारी होगा और इसकी परीक्षा दिसंबर, 2022 में ली जाएगी। वहीं, SSC CHSL का नोटिफिकेशन 5 नवंबर को आ सकता है और इसकी टियर-1 की परीक्षा फरवरी से मार्च 2023 के बीच में ली जा सकती है। अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
कौन कर सकते हैं आवेदन :
CGL भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का ग्रेजुएट पास होना आवश्यक होता है। जबकि CHSL भर्ती में 12वीं पास अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। वहीं उम्र सीमा की बात करें तो CGL भर्ती में अधिकतर पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए जबकि CHSL भर्ती में 18 से 27 साल के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।
CGL भर्ती में ऐसे हो सकता है अभ्यर्थियों का चयन :
अभी तक आयोजित हुई CGL भर्तियो के आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के लिए चार चरण की परीक्षाओं से गुजरना पड़ सकता हैं। अभ्यर्थियों को सबसे पहले CBT 1 में हिस्सा लेना होगा, जिसमें 200 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों से क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, अंग्रेजी लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन तथा सांख्यिकी (जूनियर सांख्यिकी अधिकारी के लिए) एवं वित्त और अर्थशास्त्र (AAO के लिए) से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में प्रत्येक पेपर 200 अंको का होगा। तीसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होगा और इस परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को चौथे और आखिरी चरण में कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट / डाटा एंट्री स्किल टेस्ट (जहां लागू हो) में हिस्सा लेना होगा।
CHSL भर्ती की ये हो सकती है चयन प्रक्रिया :
CHSL के पदों पर अभी तक आयोजित होने वाली भर्तियों में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को तीन चरण की परीक्षाओं में हिस्सा लेना होता है। अभ्यर्थियों को सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा में हिस्सा लेना होता है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होता है और फिर अभ्यर्थियों को आखिरी चरण में स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना होता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।