फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   the application process for CHSL will start from February one

SSC CHSL Recruitment 2022: CHSL के लिए एक फरवरी से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, क्यों इस भर्ती में साल दर साल घट रही है रिक्तियों की संख्या

Tue, 21 Dec 2021 06:08 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 21 Dec 2021 06:08 PM IST
सार

SSC ने 2022-23 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी किए गए इस एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक अगले साल CHSL, CGL, MTS समेत कई महत्वपूर्ण भर्तियों का आयोजन किया जाएगा।
 

विज्ञापन
the application process for CHSL will start from February one
SSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपना एग्जाम कैलेंडर 2022-23 जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी किए गए इस एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक अगले साल CHSL, CGL, MTS समेत कई महत्वपूर्ण भर्तियों का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि SSC अभ्यर्थियों को साल भर में आयोजित की जाने वाली भर्तियों की जानकारी देने के लिए अपना एग्जाम कैलेंडर जारी करती है। आयोग द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 1 फरवरी 2022 को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी इस एग्जाम कैलेंडर को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

एक फरवरी से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया:

SSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक CHSL भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 1 फरवरी 2022 को जारी किया जाएगा और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया इसी दिन से शुरू हो जाएगी। एक फरवरी से शुरू होने वाली यह आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च तक चलेगी। साथ ही आयोग ने इस बात की भी घोषणा की है कि इस भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा मई 2022 में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को CHSL भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

साल दर साल घट रही है रिक्तियों की संख्या:

SSC ने CHSL की भर्ती इससे पहले 2020 में निकाली थी और इस भर्ती के जरिए कुल 4726 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी थी। आयोग द्वारा 2019 में निकाले गए CHSL भर्ती के जरिए कुल 4893 पदों पर भर्तियां की गई थी और 2018 में निकाले गए CHSL भर्ती के जरिए 5649 पदों पर भर्ती की गई थी। CHSL की भर्ती में पिछले कुछ सालों में सीटों की संख्या का ट्रेंड देखने पर यह पता चलता है कि इसमें साल दर साल रिक्तियों की संख्या में कमी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी मिलती है सैलरी:

CHSL भर्ती डाटा एंट्री ऑपरेटर, लोअर डिवीजन क्लर्क, कोर्ट क्लर्क और पोस्टल / सॉर्टिंग असिस्टेंट के पद के लिए आयोजित की जाती है। इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे बैंड 1 के तहत 5200-20200 रुपये की श्रेणी में रखा गए है। हालांकि, इस भर्ती में पदों के हिसाब से ग्रेड पे अलग अलग है और साथ ही इन्हें कई तरह के भत्तों का भी अलग से लाभ मिलता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी:

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed