फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Tezpur University Recruitment 2024 post for professor, link here www.tezu.ernet.in

Professor Recruitment: तेजपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर सहित कई पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन

Sat, 27 Apr 2024 04:16 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 27 Apr 2024 04:16 PM IST
सार

Tezpur University Recruitment 2024: तेजपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Tezpur University Recruitment 2024 post for professor, link here www.tezu.ernet.in
Tezpur University Recruitment 2024 - फोटो : Freepik

विस्तार

Tezpur University Recruitment 2024: तेजपुर विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों में प्रोफेसर के पदों आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- www.tezu.ernet.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित है। उम्मीदवार समय सीमा से पहले आवेदन कर दें।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण
तेजपुर विश्वविद्यालय के अधिकारी 75 रिक्तियों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों को आमंत्रित कर रहे हैं। रिक्तियों में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में 22 प्रोफेसर, 13 एसोसिएट प्रोफेसर और 40 सहायक प्रोफेसर शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता-
प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के संबंधित पदों के लिए उम्मीदवारों के पास विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा निर्धारित नियमों और विनियमों के अनुसार योग्यता होनी चाहिए।

आयु सीमा- विज्ञापन में कोई विशेष आयु सीमा का उल्लेख नहीं है। हालांकि, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे संबंधित पदों के लिए यूजीसी या विश्वविद्यालय द्वारा निर्दिष्ट आयु आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये आवेदन शुल्क है। हालांकि, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- www.tezu.ernet.in. पर जाएं।  
  • इसके बाद वेबसाइट पर "भर्ती" या "करियर" अनुभाग पर जाएं।
  • अब "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, कार्य अनुभव आदि विवरण के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करेके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब आवेदन पत्र जमा करे दें और आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक प्रति ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed