{"_id":"5bb83ed8867a552f892cccc9","slug":"teacher-recruitment-2018-vacancies-for-guest-faculties-in-uttarakhand-know-about-more-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अतिथि शिक्षकों की बंपर भर्तियां, यहां पढ़े पूरी जानकारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
अतिथि शिक्षकों की बंपर भर्तियां, यहां पढ़े पूरी जानकारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के शिक्षकों के लिए एक खुशखबरी है। राज्य के माध्यमिक विद्यालयों में पांच हजार से अधिक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। अतिथि शिक्षकों के लिए विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष कुल 4200 प्रवक्ता और 834 एसटी पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इससे पहले प्रवक्ता के 2683 व एलटी के 1683 पद थे। जो पूर्व में इसका अनुभव लेकर आए हैं, उन्हें अधिकतम 12 अंकों का वेटेज दिया जाएगा। अच्छी बात ये है कि अभ्यर्थी जिस जिले में पढ़ाने का इच्छुक हो, उसे वहां ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को 10 दिन का समय दिया जाएग
विज्ञापन
अभ्यर्थी को मेरिट के आधार पर वरियता क्रम में दिए गए जिलों का आवंटन किया जाएगा। खास बात ये है कि महिला शाखा के विद्यालयों में केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगी। इसके एवज में चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 15 हजार रुपये नियत मानदेय और एक दिन का अवकाश दिया जाएगा। कार्य संतोषजनक न होने पर प्रधानाचार्य की संस्तुति पर मुख्य शिक्षा अधिकारी संबंधित अतिथि शिक्षक को शिक्षण से पृथक कर सकते हैं। अतिथि शिक्षक नियमित नियुक्ति के लिए दावा नहीं करेंगे, जिसका उन्हें 100 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन - 15 हजार (एक दिन का अवकाश)
आयु सीमा- कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम पदों के अनुसार
कुल पद- 5034
- उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम पदों के अनुसार होगी।
- उम्मीदवारों का आवेदन राज्य के किसी भी सेवायोजन कार्यालय में होना अनिवार्य है।
- अपने आप को दिए नियमों के पैमाने में आंककर आवेदन करें।
- जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट विद्यालयों का आवंटन करेगी।
- सचिव और प्राचार्य डायट व जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सदस्य शामिल होंगे।
आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने पिछले महीने में अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति देने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में शिक्षा विभाग ने अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार किया, जिसे शुक्रवार रात हुई कैबिनेट में मंजूरी मिल गई। आपको बता दें कि जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट विद्यालयों का आवंटन करेगी। सचिव और प्राचार्य डायट व जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सदस्य शामिल होंगे।