नगर निगम में 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए मौके, सैलरी 60 हजार
Surat Municipal Corporation Recruitment 2020: सूरत नगर निगम (एसएमसी) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि नर्स, वार्डबॉय और Aaya के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और समय पर साक्षात्कार में उपस्थित होना आवश्यक है। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां-
आवेदन की अंतिम तिथि - 23 अप्रैल 2020 (अधिक जानकारी नीचे दिए गए पीडीएफ लिंक में उपलब्ध हैं)
पदों का विवरण-
- मेडिकल ऑफिसर (MO) - 31 पद
- नर्स - 176 पद
- वार्डबॉय - 27 पद
- आया Aaya - 28 पद
वेतन-
- चिकित्सा अधिकारी - रु. 60,000 प्रति माह
- स्टाफ नर्स - रु. 13,000 प्रति माह
- वार्ड बॉय - रु. 7,500 प्रति माह
- आया - रु. 7,500 प्रति माह
- चिकित्सा अधिकारी (एमओ) - एमबीबीएस की डिग्री
- नर्स - उम्मीदवारों के पास नर्सिंग में जनरल नर्सिंग डिप्लोमा या बी.एससी होना चाहिए।
- वार्डबॉय - 10वीं कक्षा पास और 3 साल का अनुभव।
- आया- 10वीं पास और अनुभव दोनों बोना जरूरी है।
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए स्थान पर निर्धारित तिथि और समय पर आवेदन के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
आगे मिलेगा आवेदन लिंक...
ये भी पढ़ें - MPSC: स्नातकों के लिए सुनहरा मौका, सरकारी नौकरी के लिए करें आवेदन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।