फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Success in just one exam will give you the job of a lekhpal-safalta

UP Lekhpal Exam 2022 : सिर्फ एक परीक्षा में सफल होने से मिलेगी लेखपाल की नौकरी, जानें इसमें सफल होने के लिए कम से कम करना होगा कितना स्कोर

Tue, 24 May 2022 11:49 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 24 May 2022 11:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रही लेखपाल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 19 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के जरिये कुल 8085 रिक्त पदों को भरा जाना है।
 

विज्ञापन
Success in just one exam will give you the job of a lekhpal-safalta
UPSSSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। आयोग द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक लेखपाल की इस भर्ती के लिए परीक्षा 19 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए UPSSSC ने अभ्यर्थियों से आठ जनवरी 2022 से 28 जनवरी 2022 के बीच आवेदन मांगे थे। इसके जरिये राज्य में लेखपाल के कुल 8085 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं और 19 जून को होने वाली परीक्षा के लिए भी अभ्यर्थियों को उनके PET के मार्क्स के आधार पर ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। वहीं, अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस कोर्स UP Lekhpal FREE Classes- Join Now को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें     
लेखपाल सिलेबस    
लेखपाल सैलरी   
लेखपाल कट ऑफ   
लेखपाल स्टडी मैटेरियल्स

सिर्फ एक परीक्षा में सफल होने से मिलेगी नौकरी :

लेखपाल के 8,085 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन अब सिर्फ एक लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। 19 जून को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में जो भी अभ्यर्थी सफल होंगे, उन्हें आगे सिर्फ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में हिस्सा लेना होगा। गौरतलब है कि इससे पहले आयोजित की जाने वाली लेखपाल भर्तियों में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ एक इंटरव्यू में भी हिस्सा लेना होता था।

विज्ञापन

सफल होने के लिए करना होगा कितना स्कोर :

राज्य में होने जा रही लेखपाल भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को एक 100 नंबर की लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। वर्तमान लेखपाल भर्ती में पदों की संख्या पिछली लेखपाल भर्ती की तुलना में काफी कम हो गई है। इसलिए यह संभव है कि वर्तमान लेखपाल भर्ती में कटऑफ स्कोर पिछली भर्ती की तुलना में थोड़ा अधिक रहे। यह अनुमान जताया जा रहा है कि अभ्यर्थियों को इस भर्ती में अपना स्थान पक्का करने के लिए कम से कम 75 से 80 मार्क्स लाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पैटर्न पर होगी परीक्षा : 

राज्य में लेखपाल के 8,085 पदों पर होने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन 100 प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा और इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू की जाएगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न भर्तीयों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed