फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   staff selection commission released admit card for chsl tier 2 examination, know how to download it here, sarkari naukri

SSC CHSL Tier II Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें

Wed, 29 Dec 2021 04:24 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 29 Dec 2021 04:24 PM IST
सार

SSC CHSL Tier II Admit Card: जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना पंजीयन कराया था और टियर-1 परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी, वह कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
staff selection commission released admit card for chsl tier 2 examination, know how to download it here, sarkari naukri
SSC CHSL Tier II Admit Card - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना पंजीयन कराया था और टियर-1 परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी, वह कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


कब हुई थी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा 2021 का आयोजन 12 अप्रैल 2021 से लेकर 19 अप्रैल 2021 तक किया था। वहीं, बाकी रह गई परीक्षा का आयोजन 4 अगस्त 2021 से लेकर 8 अगस्त 2021 तक किया था। 
विज्ञापन


भर्ती का विवरण 
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), लोअर डिविजन कलर्क (LDC) आदि के पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएससी सीएचएसएल भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 6 नवंबर 2020
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 26 दिसंबर 2020
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 28 दिसंबर 2020
टियर 1 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 26 जुलाई 2021
टियर 1 परीक्षा की तारीख - 12 से 19 अप्रैल 2021
टियर 1 की बची हुई परीक्षा की तारीख- 4 से 12 अगस्त 2021
टियर 1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख- 20 अगस्त 2021
टियर 1 परीक्षा के परिणाम जारी होने की तारीख- 27 अक्तूबर 2021

कैसे करें प्रवेश पत्र को डाउनलोड?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे  सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. आप एक नए पेज पर आ जाएंगे, यहां अपने क्षेत्र को चुनें।
4. अब आपके सामने प्रवेश पत्र का नोटिफिकेशन जिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
5. अब मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि को दर्ज कर के सबमिट करें।
6. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र जारी हो जाएगा।
7. इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed