फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC will open self-slot selection window for JE exam from November 10 and for SI exam from November 17

SSC: जेई और सीएपीएफ भर्ती के लिए भी मिलेगी स्व-स्लॉट चयन की सुविधा; 10 और 17 नवंबर से शुरू होगी सुविधा

Sat, 08 Nov 2025 07:44 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 08 Nov 2025 07:44 AM IST
सार

SSC JE 2025: एसएससी ने जेई और सीएपीएफ भर्ती क लिए स्व-स्लॉट चयन की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। जूनियर इंजीनियर परीक्षा के लिए स्लॉट चयन विंडो 10 नवंबर से और सब-इंस्पेक्टर के लिए 17 नवंबर से स्लॉट का चयन कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
SSC will open self-slot selection window for JE exam from November 10 and for SI exam from November 17
SSC - फोटो : ssc.gov.in.

विस्तार

SSC JE 2025 Self-Slot Selection: कर्मचारी चयन आयोग (self-slot selection ) ने जूनियर इंजीनियर (जेई) परीक्षा 2025 और दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए स्व-स्लॉट चयन सुविधा की घोषणा की है। स्व-स्लॉट चयन सुविधा के तहत उम्मीदवार एसएससी के आधिकारिक पोर्टल ssc.gov.in के माध्यम से अपने पसंदीदा परीक्षा शहर और तिथि का चयन कर सकते हैं।

विज्ञापन

10 और 17 नवंबर से शुरू होगी सुविधा

जूनियर इंजीनियर परीक्षा के लिए स्लॉट चयन विंडो 10 नवंबर से 13 नवंबर, 2025 तक खुली रहेगी। सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार 17 नवंबर से 21 नवंबर, 2025 के बीच अपने स्लॉट का चयन कर सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि एक बार स्लॉट चुने जाने के बाद उसे अंतिम माना जाएगा। स्लॉट जमा करने के बाद, उम्मीदवार उसमें बदलाव का अनुरोध नहीं कर सकते। जो उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर स्लॉट नहीं चुनते हैं, उन्हें उनकी आवेदन प्राथमिकताओं या उपलब्धता के आधार पर स्वचालित रूप से एक उपलब्ध स्लॉट आवंटित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी स्लॉट आवंटन अंतिम और बाध्यकारी

एसएससी ने कहा है कि सिस्टम द्वारा किया गया स्लॉट आवंटन अंतिम और बाध्यकारी होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पसंदीदा तिथि सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित तिथियों के भीतर चयन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आयोग ने कहा, "यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर स्लॉट चयन विकल्प का प्रयोग करने में विफल रहता है, तो सिस्टम स्वचालित रूप से आवेदन विंडो के दौरान चुने गए किसी भी शहर में या उपलब्धता के अनुसार उपलब्ध स्लॉट आवंटित कर देगा। स्लॉट आवंटन के संबंध में आयोग का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।"

विज्ञापन

दिसंबर में होगी है परीक्षा

एसएससी जेई और एसएससी सब-इंस्पेक्टर (एसआई) पेपर- I परीक्षा दिसंबर 2025 के लिए निर्धारित है। एसएससी भर्ती अभियान का उद्देश्य दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में 1,731 जेई पदों और 5,308 एसआई पदों को भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed