फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Stenographer Skill Test result 2020 released at ssc.nic.in know how to check sarkari result

SSC Stenographer Skill Test: एसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

Sat, 24 Sep 2022 11:41 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 24 Sep 2022 11:41 AM IST
सार

SSC Stenographer Skill Test: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार कटऑफ के आधार पर 227 उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और 1982 उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी के लिए चयनित किया गया है।

विज्ञापन
SSC Stenographer Skill Test result 2020 released at ssc.nic.in know how to check sarkari result
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC Stenographer Skill Test: कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और डी भर्ती 2020 के स्किल टेस्ट के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम बीते 23 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। परिणाम एसएससी के पोर्टल पर पीडीएफ के रूप में मौजूद है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते है। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को...

विज्ञापन
Trending Videos

कब हुई थी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और डी भर्ती 2020 के स्किल टेस्ट का आयोजन 20 और 21 जून, 2022 में किया गया था। एसएससी द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी स्किल टेस्ट के लिए 3608 और स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी स्किल टेस्ट के लिए 13,445 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार कटऑफ के आधार पर 227 उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और 1982 उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी के लिए चयनित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को आयोग द्वारा अगले चरण दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस प्रक्रिया का आयोजन 29 सितंबर से 01 अक्तूबर, 2022 तक किया जाएगा। विस्तृत जानकारी जल्द ही आयोग की आधाकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन

कैसे चेक करें रिजल्ट?
  • सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं करें।
  • अब आपको होम पेज पर स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट परिणाम से संबंधित लिंक प्राप्त होगा। 
  • इस पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम का पीडीएफ आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट आउट प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed