फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Stenographer Cut Off 2025 out at ssc.gov.in; Check Category-Wise Marks for Grade C & D Posts

SSC Stenographer Cut Off 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर की कटऑफ जारी; यहां देखें ग्रेड C और D की श्रेणीवार अंक सूची

Sat, 29 Nov 2025 09:37 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 29 Nov 2025 09:37 AM IST
सार

SSC Stenographer Cut Off 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2025 के परिणाम और कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। कुल 31,080 उम्मीदवार कौशल परीक्षण के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। श्रेणीवार कटऑफ अंक नीचे देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC Stenographer Cut Off 2025 out at ssc.gov.in; Check Category-Wise Marks for Grade C & D Posts
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

SSC Stenographer 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2025 के परिणाम जारी कर दिए हैं, जिसमें आयोग ने स्पष्ट किया है कि किस श्रेणी में कितने अंक तक उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए योग्य घोषित किया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे उपलब्ध श्रेणीवार कटऑफ अंक देख सकते हैं।
विज्ञापन


आइए जानते हैं, श्रेणीवार कटऑफ कितनी गई और कितने उम्मीदवार चयनित हुए...

SSC Stenographer Cut Off: स्टेनोग्राफर ग्रुप सी, डी कटऑफ

आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, ग्रेड ‘C’ के लिए कुल 8,624 उम्मीदवार, जबकि ग्रेड ‘D’ के लिए 22,456 अभ्यर्थी कौशल परीक्षा (Skill Test) हेतु चयनित किए गए हैं। ग्रुप सी पदों पर अनारक्षित श्रेणी के लिए कटऑफ अंक 142.42577 और ग्रुप डी पदों पर 132.30789 है। श्रेणीवार कटऑफ अंक और चयनित उम्मीदवारों की संख्या इस प्रकार है:


ग्रेड सी के लिए कटऑफ

Category Cut-off Marks Qualified Candidates
SC 135.44087 1219
ST 120.37748 766
OBC 141.71465 2620
EWS 137.83071 1468
UR 142.42577 2178*
OH 119.93641 108
HH 73.62062 100
VH 95.27935 15
Others-PWD
Total 8624

UR कटऑफ पर अन्य श्रेणी के 820 उम्मीदवार भी योग्य हुए हैं।


ग्रेड डी के लिए कटऑफ

Category Cut-off Marks Qualified Candidates
SC 117.77426 4398
ST 105.75225 1740
OBC 129.22305 7368
EWS 125.13310 3434
UR 132.30789 4299**
ESM 40.27012 418
OH 107.44537 242
HH 40.20009 203
VH 80.23427 234
Others-PWD 51.98428 120
Total 22456

 


UR कटऑफ पर अतिरिक्त 695 अभ्यर्थी अन्य श्रेणियों से भी योग्य हुए हैं।


यह भी पढ़ें: एसएससी स्टेनाग्राफर भर्ती का परिणाम जारी, कौशल परीक्षण के लिए 31,080 का हुआ चयन
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 1,590 पद

कुल 1,590 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया हुई, जिनमें 230 पद ग्रेड C और 1,360 पद ग्रेड D के लिए निर्धारित हैं। 32 उम्मीदवारों के परिणाम रोके गए हैं, 49 की उम्मीदवारी रद्द हुई है, जबकि 100 अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर किया गया। आयोग ने बताया कि आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई, उसी आधार पर मूल्यांकन किया गया है।

एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 परिणाम...

विज्ञापन

अब आगे क्या?

चयनित उम्मीदवारों के लिए स्किल टेस्ट अगला चरण होगा, जिसमें स्टेनोग्राफी की दक्षता का परीक्षण किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिकृत वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और स्किल टेस्ट की तैयारी तुरंत शुरू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed