एसएससी: स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और डी की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी, कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति?
एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की मदद से इन्हें देख सकते हैं और निर्धारित समय-सीमा के भीतर आंसर-की पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और डी परीक्षा 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 9 से 12 सितंबर और 15 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं।
26 सितंबर तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
उम्मीदवार संभावित उत्तर कुंजी में दिए गए किसी जवाब से संतुष्ट नहीं हैं तो 23 सितंबर रात 11 बजे से 26 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक सवाल/जवाब पर आपत्ति के लिए 50 रुपये शुल्क देना होगा। SSC ने आपत्ति शुल्क को पहले के 100 रुपये से घटाकर 50 रुपये कर दिया है। तय समय के बाद मिलने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
चैलेंज मॉड्यूल में अलग हो सकता है सवालों का क्रम
SSC ने स्पष्ट किया है कि चैलेंज मॉड्यूल में सवालों और विकल्पों का क्रम परीक्षा के दौरान दिखे क्रम से अलग हो सकता है। हालांकि, उम्मीदवारों ने परीक्षा में जो जवाब चुने थे, वे रिस्पॉन्स शीट में सही तरीके से दिखाए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे उत्तर कुंजी को ध्यान से जांचें और जरूरत होने पर तय समय में आपत्ति दर्ज करें।रिस्पॉन्स शीट का प्रिंटआउट जरूर रखें
उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें, क्योंकि तय समय-सीमा के बाद यह उपलब्ध नहीं होगी। इसके बाद रिस्पॉन्स शीट या उत्तर कुंजी उपलब्ध कराने के किसी व्यक्तिगत अनुरोध पर आयोग विचार नहीं करेगा। एसएससी ने उम्मीदवारों को चैलेंज/ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़ी आयोग की विस्तृत गाइडलाइंस भी पढ़ने की सलाह दी है।कब जारी होगा परिणाम?
एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा का रिजल्ट उत्तर कुंजी पर आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा। आयोग ने अभी रिजल्ट की तारीख घोषित नहीं की है। इस भर्ती के जरिए स्टेनोग्राफर के कुल 1,275 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
कैसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी?
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Answer Key सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब SSC Stenographer Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।