{"_id":"61eaeda428468c0b497342a2","slug":"ssc-steno-result-2021-staff-selection-commission-released-stenographer-grade-c-and-d-cbt-result-know-how-to-check-here-sarkari-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC Steno Result 2021: एसएससी ने जारी किया स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा का परिणाम, यहां देखें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC Steno Result 2021: एसएससी ने जारी किया स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा का परिणाम, यहां देखें
Fri, 21 Jan 2022 11:01 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:01 PM IST
सार
कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 11, 12 और 15 नवंबर 2021 को देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया था।
विज्ञापन
SSC Steno Result 2021
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC Steno Result 2021: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवीरों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
SSC Steno Result 2021: नवंबर 2021 में हुई थी परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 11, 12 और 15 नवंबर 2021 को देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया था। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
SSC Steno Result 2021: कैसे चेक करें अपना परिणाम
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट के सेक्शन पर जाएं।
3. अब यहां दिखाई दे रहे स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
4. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में खुल जाएगा।
5. इसमे ctrl+f की मदद से अपना रोल नंबर चेक करें।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।