फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Steno Grade C Exam Last date for submission of applications extended, apply now at ssc.nic.in

SSC Steno Grade C: आगे बढ़ी एसएससी स्टेनो ग्रेड सी के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि, फरवरी में होगी परीक्षा

Thu, 05 Oct 2023 08:43 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 05 Oct 2023 08:43 AM IST
सार

SSC Steno Grade C Exam: एसएससी स्टेनो ग्रेड सी परीक्षा 2018 और 2019 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ी दी गई है। परीक्षा अगले साल के दूसरे महीने में होनी है। अधिक जानकारी आगे पढ़ें।

विज्ञापन
SSC Steno Grade C Exam Last date for submission of applications extended, apply now at ssc.nic.in
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC Steno Grade C Exam: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी स्टेनो ग्रेड सी परीक्षा 2018 और 2019 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर्स लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2018 और 2019 के लिए अपना पंजीकरण कराना चाहते हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाकर सूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन

अंतिम तिथि बढ़ी आगे

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, संबंधित सेवा/कैडर नियंत्रण प्राधिकारियों द्वारा आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र की मुद्रित प्रति कर्मचारी चयन आयोग को भजने की अंतिम तिथि विदेश में, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के निवासियों के अलावा, बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए 18 अक्तूबर, 2023 तक बढ़ा दी गई है।

वहीं, विदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए अंतिम तिथि 25 अक्तूबर, 2023 कर दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 10 अक्तूबर थी अंतिम तिथि

इससे पहले, आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर, 2023 तक थी। विदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए समयसीमा 17 अक्तूबर, 2023 थी।

विज्ञापन

फरवरी में होगी परीक्षा

एसएससी स्टेनो ग्रेड सी की कंप्यूटर आधारित परीक्षा फरवरी-मार्च 2024 में आयोजित की जाएगी। कर्मचारी चयन आयोग ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफरों की चयन सूची में वृद्धि करने के लिए केवल दिल्ली में एक सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करेगा, जिसके बारे में बाद में सूचित किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से वर्ष 2018 के लिए कुल 224 रिक्तियां और वर्ष 2019 के लिए 160 रिक्तियां भरी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed