फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Steno Final Test Result for Grade C and d released at ssc.nic.in know how to check sarkari result

SSC Steno Final Test Result: एसएससी ने जारी किया स्टेनो भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम, यहां चेक करें

Thu, 26 May 2022 11:33 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 26 May 2022 11:33 AM IST
सार

SSC Steno Final Test Result: एसएससी की ओर से भर्ती के लिए चयनित और विफल उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मई, 2022 को अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन
SSC Steno Final Test Result for Grade C and d released at ssc.nic.in know how to check sarkari result
SSC Steno Final Test Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC Steno Final Test Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और डी भर्ती, 2019 के दस्तावेजों के सत्यापन के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम को उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। जिन उम्मीदवारों ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और डी भर्ती के दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अपना परिणाम अब कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में उपलब्ध है। 

विज्ञापन

SSC Steno Final Test Result: इस तारीख को अपलोड होंगे परिणाम
एसएससी की ओर से भर्ती के लिए चयनित और विफल उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मई, 2022 को अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवारों के परिणाम 21 जून, 2022 तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। उम्मीदवार अपने निजी स्कोरकार्ड को एसएससी की वेबसाइट से अपने रोल नंबर और अन्स जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन कर के प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC Steno Final Test Result: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन 
कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनो भर्ती के लिए दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया को 25 से 27 अप्रैल, 2022 को आयोजित किया था। ग्रुप सी के लिए 161 और ग्रुप डी के लिए 2101 उम्मीदवारों ने इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। जारी किए गए आधिकारिक पीडीएफ के अनुसार स्टेनोग्राफर ग्रुप सी के पदों पर 26 और ग्रुप डी के लिए कुल 473 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।  

विज्ञापन

SSC Steno Final Test Result: कैसे चेक करें परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के परिणाम को चेक करें-:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे स्टेनो भर्ती परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • अब Ctrl+F के माध्यम से अपना रोल नंबर चेक करें।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed