SSC Selection Post Phase 11: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट के लिए पंजीकरण का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई
SSC Selection Post Phase 11 2023: एसएससी की 11वें चरण की सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा के लिए आवेदन करने की समय-सीमा आज समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आज ही आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC Selection Post Phase 11 2023 Registration Last Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी सिलेक्शन पोस्ट चरण 11 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आज यानी 27 मार्च, 2023 से समाप्त हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 11 की परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
एसएससी सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 06 मार्च से शुरू है। इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 27 मार्च तक 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। एसएससी के 11वें चरण की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। जो इस साल जून-जुलाई में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने विभिन्न पदों पर कुल 5369 रिक्तियों को अधिसूचित किया है। जिसके लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
पात्रता मानदंड
आयु सीमा- एसएससी सिलेक्शन पोस्ट चरण 11 परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों की शैक्षिक आवश्यकता नौकरी के अनुसार भिन्न होती है। जिस पद के लिए वे आवेदन कर रहे हैं, उसकी आवश्यकताओं के आधार पर उम्मीदवारों को कक्षा 10, कक्षा 12 या स्नातक होना चाहिए।ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- रजिस्टर करें और पोर्टल पर लॉग इन करें।
- पोस्ट का चयन करें, आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और आवेदन जमा करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।