{"_id":"61fe18912869a026247e4c58","slug":"ssc-released-delhi-police-si-capf-paper-2-final-answer-key-know-how-to-check-sarkari-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC Answer Key: दिल्ली पुलिस एसआई और सीएपीएफ परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे डाउनलोड करें ","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC Answer Key: दिल्ली पुलिस एसआई और सीएपीएफ परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे डाउनलोड करें
Sat, 05 Feb 2022 11:56 AM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:56 AM IST
सार
SSC Answer Key: एसएससी ने दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सीएपीएफ परीक्षा (पेपर-2), 2020 का आयोजन 8 नवंबर, 2021 को किया था।
विज्ञापन
SSC Answer Key
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सीएपीएफ परीक्षा (पेपर-2), 2020 की अंतिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
SSC Answer Key: नवंबर 2021 में हुई परीक्षा
उम्मीदवार उत्तर कुंजी के साथ ही अपने प्रश्नपत्र को भी डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी ने दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सीएपीएफ परीक्षा (पेपर-2), 2020 का आयोजन 8 नवंबर, 2021 को किया था। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
SSC Answer Key: इन पदों होनी है भर्तियां
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा इस भर्ती के माध्यम से दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सीएपीएफ में रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आयोग ने इससे पहले परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को 18 नवंबर, 2021 को जारी कर दिया था। वहीं, परीक्षा के परिणाम को 6 जनवरी, 2022 को जारी कर दिया गया था। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उत्तर कुंजी केवल 3 मार्च, 2022 तक ही डाउनलोड की जा सकेगी।
विज्ञापन
SSC Answer Key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Latest News के सेक्शन में जाएं।
3. अब संबंधित परीक्षा से जुड़े उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित हो जाएगी।
5. इसके नीचे में दिए गए लिंक पर क्लिकि करें।
6. अब मांगी जा रही जरूरी जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
7. अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
8. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।