{"_id":"60706cdaae6d27607b6b179b","slug":"ssc-phase-viii-2020-result-expected-soon-at-ssc-nic-in-check-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग : जल्द जारी होंगे एसएससी फेज-VIII 2020 परीक्षा के नतीजे","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
कर्मचारी चयन आयोग : जल्द जारी होंगे एसएससी फेज-VIII 2020 परीक्षा के नतीजे
Fri, 09 Apr 2021 08:36 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 09 Apr 2021 08:36 PM IST
सार
एसएससी फेज-VIII 2020 परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के जरिये अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
ssc result : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) रिजल्ट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से एसएससी फेज-VIII 2020 परीक्षा के नतीजे जल्द जारी किए जाएंगे। एसएससी द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर चरण-VIII / 2020 / चयन परीक्षा के परिणाम की घोषणा अप्रैल के दूसरे सप्ताह के अंत तक करने की उम्मीद है। एसएससी फेज-VIII 2020 परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के जरिये अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : यूपीएससी : पहली बार में आईपीएस, दूसरी बार में आईएएस बनीं, होनहार गरिमा से जानिए सिविल सेवा के टिप्स
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से एसएससी फेज-VIII 2020 परीक्षा में अपेक्षित अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को योग्यता अनुसार स्क्रूटनी के लिए बुलाया जाएगा। परिणाम की घोषणा के बाद स्क्रूटनी के लिए सूची घोषित की जाएगी। आवश्यक योग्यता के तीन स्तरों यानी मैट्रिक स्तर, उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर और स्नातक एवं उससे ऊपर के स्तर के आवेदकों के लिए विभिन्न श्रेणियों के पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा छह, नौ और दस नवंबर साथ ही बिहार में उम्मीदवारों के लिए 14 दिसंबर, 2020 को आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : कर्मचारी चयन आयोग : एसएससी सीएचएसएल के प्रवेश पत्र जारी, 32 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा
एसएससी फेज-VIII 2020 परीक्षा की उत्तर कुंजी दिसंबर, 2020 में ही जारी कर दी गई थी और आंसर की को चुनौती देने के लिए 31 दिसंबर, 2020 को शाम छह बजे तक का समय रखा गया था। इसके लिए 100 रुपये प्रति उत्तर / प्रश्न के ऑनलाइन भुगतान के साथ आमंत्रित किया गया था। अधिसूचना में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों को स्क्रूटनी के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें शैक्षिक योग्यता (ईक्यू), अनुभव, श्रेणी और उम्र सीमा के संबंध में सभी सहायक और आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों को हार्ड कॉपी में उनके ऑनलाइन आवेदन पत्र के प्रिंट आउट के साथ संबंधित क्षेत्रीय / उप-क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करना होगा।
यह भी पढ़ें : सरकारी भर्ती : समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्नातकों के लिए यहां निकलीं बंपर नौकरियां