फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ssc chsl admit card 2021 download here ssc released admit card for ssc chsl exam 2021

कर्मचारी चयन आयोग : एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 09 Apr 2021 04:59 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 09 Apr 2021 04:59 PM IST
सार

सीएचएसएल-2020 टियर-1 परीक्षा में कुल 32 लाख 58 हजार 242 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
ssc chsl admit card 2021 download here ssc released admit card for ssc chsl exam 2021
2021 ssc chsl admit card : कर्मचारी चयन आयोग

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2020 टियर-1 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीयन कराया हुआ है, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में दिए गए सीधे लिंक से सीधे प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन


हालांकि, कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के कारण कई उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों को परीक्षा के दौरान संक्रमण का डर सताने लगा है। वहीं, कई उम्मीदवारों को अभी भी यह आशंका है कि परीक्षाएं ही स्थगित न हो जाए। बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) टियर-1 की परीक्षा 12 अप्रैल, 2021 से 27 अप्रैल, 2021 के बीच आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन

खैर, फिलहाल परीक्षार्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने का तरीका और सीधा लिंक भी यहां दिया गया है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि टियर-1 की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा। टियर-1 की परीक्षा में बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा के दौरान कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
 

32.58 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
सीएचएसएल-2020 टियर-1 परीक्षा में कुल 32 लाख 58 हजार 242 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें नॉर्थ रीजन में आठ लाख 17 हजार 595, नॉर्थ वेस्टर्न रीजन एक लाख 60 हजार 934, मध्यप्रदेश रीजन एक लाख 84 हजार 798, सेंट्रल रीजन (मध्य क्षेत्र) नौ लाख 11 हजार 255, ईस्टर्न रीजन दो लाख 34 हजार 871, नॉर्थ इस्टर्न रीजन से 58 हजार 504, वेस्टर्न रीजन दो लाख 22 हजार 515, कर्नाटक-केरल रीजन तीन लाख 75 हजार 26, साउदर्न रीजन दो लाख 92 हजार 744 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। 

 

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • अभ्यर्थियों को सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।
  • अभ्यर्थी होम पेज पर जाकर दिए गए लिंक एसएससी सीएचएसएल टियर-1 एडमिट कार्ड 2021 पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तिथि भरकर सबमिट करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का सीधा लिंक 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed