SSC: एसएससी ओटीआर में बदलाव का एक और मौका, खोली गई सुधार विंडो; दृष्टिहीन अभ्यर्थियों को मिली विशेष सुविधा
SSC: कर्मचारी चयन आयोग ने ओटीआर में बदलाव के लिए सुधार विंडो एक बार फिर से खोल दी है। विशेष रूप से, दृष्टिहीन (Visually Impaired) उम्मीदवारों के लिए आधार फेस ऑथेंटिकेशन को बायपास करके आवेदन चरण में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विस्तार
SSC: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने ओटीआर (One Time Registration) मॉड्यूल में बदलाव करने का एक और मौका देते हुए सुधार विंडो खोली है। एसएससी के अनुसार, जो उम्मीदवार अपने विवरण में बदलाव या सुधार करना चाहते हैं, वे 8 अक्तूबर 2025 से इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सुविधा के जरिए सही जानकारी दर्ज कराना अब आसान होगा।
दृष्टिहीन उम्मीदवारों के लिए विशेष सुविधा
विशेष रूप से, दृष्टिहीन (Visually Impaired) उम्मीदवारों के लिए आधार फेस ऑथेंटिकेशन को बायपास करके आवेदन चरण में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे किसी भी तरह के संशोधन या अपडेट के लिए हेल्प-डेस्क (1800-309-3063) या ई-मेल (helpdesk-ssc@ssc.nic.in) से संपर्क करें। ध्यान रहे कि केवल भौतिक रूप में भेजी गई शिकायतें स्वीकार नहीं की जाएंगी।
अब सोशल मीडिया के जरिए किया जाएगा सीधा संवाद
एसएससी ने हाल ही में अपना आधिकारिक एक्स हैंडल शुरू किया है। आयोग ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे अपने सभी महत्वपूर्ण अपडेट और जानकारी के लिए आधिकारिक X (पूर्व में Twitter) हैंडल @SSC_GoI को फॉलो करें। यह हैंडल एसएससी की सभी सूचनाएं, रिजल्ट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी तुरंत पाने का आसान तरीका है। उम्मीदवार इससे जुड़कर किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी से चूकने से बच सकते हैं।
एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर भी पूरी जानकारी उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि कोई भी बदलाव या अपडेट करने से पहले आधिकारिक निर्देश जरूर पढ़ें।