फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS Recruitment Staff Selection Commission started application process for SSC MTS Exam 2021 sarkari naukri

SSC MTS Recruitment: एसएससी ने जारी किया एमटीएस परीक्षा का नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन 

Wed, 23 Mar 2022 12:32 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 12:32 PM IST
सार

SSC MTS Recruitment : इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, महिला, एससी, एसट, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निशुल्क है।

विज्ञापन
SSC MTS Recruitment Staff Selection Commission started application process for SSC MTS Exam 2021 sarkari naukri
SSC MTS Recruitment - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC MTS Recruitment: दिन-रात एक करके सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने  एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह जल्द से जल्द कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इसे कर लें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकृत नहीं होंगे। 

विज्ञापन

SSC MTS Recruitment: 30 अप्रैल है आवेदन की आखिरी तारीख
SSC MTS भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है।  कर्मचारी चयन आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की है। एसएससी एमटीएस देश की जानी-मानी भर्तियों में से एक है। इसके लिए बड़ी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC MTS Recruitment: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 22 मार्च, 2022
  • आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 30 अप्रैल, 2022
  • आवेदन पत्र में सुधार की तारीख- 9 मई, 2022
  • परीक्षा की तारीख- जुलाई, 2022
विज्ञापन

SSC MTS Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 

SSC MTS Recruitment: आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, महिला, एससी, एसट, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निशुल्क है। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को एमटीएस के अंतर्गत विभिन्न पदों और सीबीआइसी और सीबीएन में हवलदार के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

SSC MTS Recruitment: परीक्षा का पैटर्न
एसएससी एमटीएस 2021 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें रिजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और न्यूमेरिकल एप्टीट्यूट (संख्यात्मक योग्यता) से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पुछे जाएंगे।  पूरे प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न होंगे जो 100 अंको के होंगे। इन प्रश्नों को 90 मिनट में पूरा करना होगा।   

SSC MTS Recruitment: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. उम्मीदार सबसे पहले एसएससी एमटीएस की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर संबंधित भर्ती के लिए आवेदन पर क्लिक करें। 

3. अब मांगी गई जानकारी को दर्ज कर के पंजीयन करें।

4. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

5. अब आवेदन पत्र को भरें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।

6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed