फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS Recruitment 2021 number of vacancies has not yet been announced, know how many posts in previous recruitment Safalta

SSC MTS Recruitment 2021: MTS भर्ती में रिक्तियों की संख्या अभी तक नहीं कि गई है घोषित, जानें पिछली भर्ती में कितने पदों पर हुई थी भर्ती और इस बार इसमें कितना हो सकता है बदलाव

Thu, 14 Oct 2021 07:03 PM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 14 Oct 2021 07:03 PM IST
सार

SSC MTS Recruitment 2021: SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली MTS भर्ती के लिए परीक्षा 05 अक्तूबर से शुरू हो गई है और यह 02 नवंबर तक चलेगी। इस भर्ती के तहत भरे जाने वाले कुल रिक्त पदों की संख्या अभी तक नहीं घोषित की गई है।

विज्ञापन
SSC MTS Recruitment 2021 number of vacancies has not yet been announced, know how many posts in previous recruitment Safalta
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए परीक्षा शुरू हो चुकी है और अभी तक कई शिफ्ट्स की परीक्षा हो भी चुकी है। गौरतलब है कि यह परीक्षा 05 अक्तूबर से शुरू है और यह 02 नवंबर तक चलेगी। भारत सरकार के विभिन्न विभागों तथा मंत्रालयों में MTS के पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए SSC ने इस भर्ती की अधिसूचना फरवरी 2021 में ही जारी की थी। हालांकि, इस भर्ती के तहत MTS के कुल कितने पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल हो रहे हैं, तो अपनी परीक्षा से पहले बाकी बचे समय में कंप्लीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE SSC MTS Classes - Watch Now की सहायता ले सकते हैं। 

रिक्तियों की संख्या अभी तक नहीं की गई है घोषित 
MTS भर्ती के लिए परीक्षा तो शुरू हो गई है, लेकिन इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल कितने रिक्त पदों को भरा जाएगा, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है। गौरतलब है कि SSC अपनी कई भर्तियों में पदों की संख्या की घोषणा परीक्षा के बाद करता है। MTS की इस भर्ती में भी SSC रिक्त पदों के संख्या की घोषणा बाद में कर सकता है, इसलिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 

विज्ञापन


पिछली भर्ती में क्या थी रिक्त पदों की संख्या 
SSC ने MTS की वर्तमान भर्ती से पहले 2019 में यह भर्ती निकाली थी और उस समय भी रिक्त पदों की संख्या पहले चरण की परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद ही घोषित की गई थी। आयोग ने MTS भर्ती 2019 में पहले चरण की परीक्षा के बाद यह एलान किया था कि कुल 7099 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसलिए, ऐसा संभव है कि SSC, वर्तमान MTS भर्ती में भी पदों की संख्या पहले चरण की परीक्षा के बाद घोषित करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार कितने पदों पर हो सकती है भर्ती 
MTS की वर्तमान भर्ती प्रक्रिया के जरिये SSC कुल कितने खाली पदों को भरेगा, इसकी पूरी जानकारी तो आयोग द्वारा नोटिस जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से यह भर्ती 2019 के बाद अभी हो रही है, तो यह उम्मीद लगाई जा रही है कि आयोग पिछली भर्ती के बराबर या उससे अधिक पदों पर भर्तियां कर सकता है। हालांकि रिक्त पदों की संख्या के बारे में सही जानकारी आधिकारिक सूचना के बाद ही सामने आ पाएगी, जो कि SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। 


यहां से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, NDA & NA, SSC GD, UP SI, SSC MTS समेत कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed