फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS, Havaldar recruitment 2022 result declared at ssc.nic.in check now

SSC MTS Havaldar Result: एसएसी एमटीएस-हवलदार भर्ती का रिजल्ट हुआ जारी, इस तरह फटाफट करें चेक

Mon, 04 Sep 2023 12:04 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 04 Sep 2023 12:04 PM IST
सार

SSC MTS Havaldar Recruitment 2022 Result: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी एमटीएस, हवलदार भर्ती परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाकर पदों के लिए कट-ऑफ देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC MTS, Havaldar recruitment 2022 result declared at ssc.nic.in check now
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

SSC MTS Havaldar Recruitment 2022 Result: कर्मचारी चयन आयोग ने घोषणा की है कि एसएससी एमटीएस, हवलदार भर्ती परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। एसएससी एमटीएस, हवलदार 2022 परीक्षा 2 से 9 मई और 13 से 20 जून, 2023 तक दो चरणों में आयोजित की गई थी। जो भी उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाकर पदों के लिए कट-ऑफ देख सकते हैं।

विज्ञापन

3015 उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए हुए क्वालिफाई 


परिणाम घोषित कर दिया गया है और पीईटी/पीएसटी परीक्षण शीघ्र ही निर्धारित किए जाएंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 3015 उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालिफाई हुए हैं. भर्ती अभियान का लक्ष्य एमटीएस के लिए 10,880 रिक्तियां और सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार के लिए 529 रिक्तियां भरना है।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, “जो उम्मीदवार पीईटी/पीएसटी उत्तीर्ण करने में विफल रहेंगे, उन्हें अंतिम परिणाम में हवलदार के पद के लिए विचार नहीं किया जाएगा। हालांकि, यदि ऐसे उम्मीदवार एमटीएस पद के लिए शॉर्टलिस्ट हो जाते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी एमटीएस पद के लिए वैध रहेगी। दोनों पदों यानी एमटीएस और हवलदार के लिए अंतिम परिणाम हवलदार के पद के लिए पीईटी/पीएसटी के पूरा होने के बाद बाद के चरण में एक साथ घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया


एमटीएस पद के लिए भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) में सत्र- I और सत्र- II होंगे। हवलदार के पद के लिए भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)/शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed