{"_id":"615c39198ebc3e0a1e5d734c","slug":"ssc-mts-gd-current-affairs-2021-if-you-are-appearing-in-exam-achieve-success-by-practicing-these-questions-of-current-affairs-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC MTS GD Current Affairs 2021: MTS, GD या अन्य परीक्षा में हो रहे हैं शामिल, तो करेंट अफेयर्स के इन प्रश्नों से कर पाएंगे सफलता हासिल","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC MTS GD Current Affairs 2021: MTS, GD या अन्य परीक्षा में हो रहे हैं शामिल, तो करेंट अफेयर्स के इन प्रश्नों से कर पाएंगे सफलता हासिल
Tue, 05 Oct 2021 05:08 PM IST
देवेश शर्मा
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 05 Oct 2021 05:08 PM IST
सार
SSC MTS GD Current Affairs 2021: निकट भविष्य में SSC MTS और SSC GD समेत कई सारी प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं। SSC MTS परीक्षा 5 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, जबकि GD परीक्षा 16 नवंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
SSC MTS 2021 : एसएससी एमटीएस भर्ती
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को हाल फिलहाल में कई परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलने वाला है। इस वक्त कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 05 अक्तूबर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है और इसके बाद 16 नवंबर से आयोग GD कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करेगी।
विज्ञापन
SSC की इन भर्तियों के अलावा UP लेखपाल, UP SI समेत हरियाणा, राजस्थान और केंद्र की कई भर्तियों के लिए भी परीक्षा की तारीखों की घोषणा हो चुकी है या जल्द ही होने वाली है। अगर आप भी इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आप जानते होंगे कि इन परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स कितना महत्वपूर्ण है। इसलिए, आपकी सहायता के लिए करेंट अफेयर्स के कुछ प्रश्नों को नीचे दिया गया है और इसकी पूरी तैयारी के लिए आप सफलता के FREE September Current Affairs - Download Now की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
Q.1 वन्यजीव सप्ताह 2021 कब से कब तक मनाया जा रहा है?
उत्तर - 02 से 08 अक्तूबर।
Q.2 हाल ही में खबरों में रहा ह्वासोंग-8 किस देश द्वारा परीक्षण की गई नई हाइपरसोनिक मिसाइल है?
उत्तर - उत्तर कोरिया।
Q.3 हाल ही में भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का निधन हुआ है, उनका नाम क्या है?
उत्तर - ब्रजेश मिश्रा।
Q.4 महाराष्ट्र के पालघर में उगाई जाने वाली किस चावल की किस्म को जीआई टैग प्रदान किया गया है?
उत्तर - कोलम।
Q.5 2022 में होने वाली 56वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप की मेजबानी कौन करेगा?
उत्तर - नगालैंड।
Q.6 किस राज्य की सरकार ने बोतल बंद पानी पर 01 जनवरी, 2022 से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है?
उत्तर - सिक्किम।
Q.7 हाल ही में ‘मित्र शक्ति’ संयुक्त सैन्य अभ्यास भारत और किस देश के बीच शुरू हुआ है?
उत्तर - श्रीलंका।
Q.8 ‘एशियन टेबल टेनिस चैम्पियनशिप’ में भारतीय टीम ने कौन सा पदक जीता है?
उत्तर - कांस्य।
Q.9 हाल ही में विश्व पशु दिवस कब मनाया गया?
उत्तर - 04 अक्तूबर।
Q.10 हाल ही में किस राज्य के तीन जिलों को अशांत क्षेत्र घोषित किया गया है?
उत्तर - अरुणाचल प्रदेश।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप SSC MTS, यूपी लेखपाल, यूपी SI, SSC GD या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री-मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दें सफलता की नई उड़ान।
विज्ञापन