फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS Exam 2021: If you are not satisfied with the answer key, then you can file objection till this date, know how long the final result will be released and how long the cutoff can be-safalta

SSC MTS Exam 2021: अगर आंसर-की से नहीं हैं संतुष्ट तो इस तारीख तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति, जानें कब तक जारी होगा फाइनल रिजल्ट और कितना रह सकता है कटऑफ

Tue, 16 Nov 2021 09:35 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 16 Nov 2021 09:35 AM IST
सार

SSC ने MTS परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है और अभ्यर्थियों को उनकी आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच किया गया था।

विज्ञापन
SSC MTS Exam 2021: If you are not satisfied with the answer key, then you can file objection till this date, know how long the final result will be released and how long the cutoff can be-safalta
SSC MTS 2021 : एसएससी एमटीएस भर्ती अधिसूचना जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच देश के विभिन्न शहरों में किया गया था। भारत सरकार के विभिन्न विभागों तथा मंत्रालयों में MTS के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई इस परीक्षा के परिणाम भी जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। इस भर्ती के प्रक्रिया के जरिये कुल कितने अभ्यर्थियों का चयन MTS के पदों के लिए किया जाना है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। हालांकि, आंसर-की जारी होने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही गई कि आयोग इसकी जानकारी भी जल्द ही दे सकता है। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Exam Preparation FREE Course- Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

इस तारीख तक दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्ति :

SSC ने इस भर्ती के लिए आंसर-की 12 नवंबर को जारी की है और इसपर अभ्यर्थियों से 18 नवंबर तक आपत्ति मांगी है। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपना आंसर-की देख सकते हैं और अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये की दर से भुगतान भी करना होगा। 

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकते हैं परिणाम :

MTS भर्ती के पहले चरण की लिखित परीक्षा के परिणाम के लिए अभ्यर्थियों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल SSC ने इस भर्ती के लिए परीक्षा के परिणामों के संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं जारी की है और साथ ही SSC के रिजल्ट कैलेंडर में भी इसके परिणामो के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसके परिणाम दिसंबर महीने में घोषित किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना रह सकता है कट ऑफ स्कोर : 

MTS परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तथा प्रश्नों के स्तर को देखकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि 18 से 25 वर्ष उम्र की श्रेणी के लिए जनरल अभ्यर्थियों का कट ऑफ 85 से 90, OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 80 से 85, SC श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 72 से 77 और ST श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 65 से 70 के बीच रह सकता है। वहीं, 18 से 27 वर्ष उम्र की श्रेणी में जनरल अभ्यर्थियों का कट ऑफ 80 से 85, OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 75 से 80, SC श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 68 से 72 और ST श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 60 से 65 के बीच रह सकता है।

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP SI, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed