फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS Exam 2021: After getting selected in MTS, how much will be the salary and what will be the responsibility, know the whole thing-safalta

SSC MTS Exam 2021: MTS में सिलेक्ट होने के बाद कितनी मिलेगी सैलरी और क्या होगी जिम्मेदारी, जानिए पूरी बात

Tue, 10 Aug 2021 11:49 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 10 Aug 2021 11:49 AM IST
सार

 SSC ने MTS भर्ती परीक्षा 2021 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। SSC द्वारा जारी किए गए आधिकारिक सूचना के मुताबिक MTS भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। 

विज्ञापन
SSC MTS Exam 2021: After getting selected in MTS, how much will be the salary and what will be the responsibility, know the whole thing-safalta
SSC MTS 2021 : एसएससी एमटीएस भर्ती अधिसूचना जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। SSC द्वारा MTS के पदों पर भर्ती के लिए फरवरी 2021 में आवेदन मांगे गए थे। MTS के इन पदों के लिए पहले परीक्षा का आयोजन 1 जुलाई से 20 जुलाई के बीच होना था लेकिन कोरोना महामारी की वजह से आयोग ने परीक्षा को स्थगित कर दिया था। आयोग द्वारा अब MTS भर्ती परीक्षा के लिए नई तारीखों की घोषणा करने की वजह से अभ्यर्थियों को काफी राहत मिली है। साथ ही अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और परीक्षा से पहले इसके लिए बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा :

SSC द्वारा जारी किए गए आधिकारिक सूचना के मुताबिक MTS भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिनों पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा तथा एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

विज्ञापन

कितनी मिलेगी सैलरी :

इस भर्ती परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को पे बैंड -1 (Rs.5200 – 20200) + ग्रेड पे 1,800 के हिसाब से सैलरी मिलेगी। एक MTS कर्मचारी का वेतन लगभग 18000 रूपए से 22000 रूपए के बीच होता है। इसके अतिरिक्त इन्हें अन्य भत्तों तथा सुविधाओं का भी लाभ मिलता है। गौरतलब है कि MTS के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्यून, जूनियर गेस्टेटनर ऑपरेटर, वॉचमैन, क्लीनर तथा गार्डेनर के पदों पर काम करने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करने होंगे ये काम :

MTS के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित कार्य करने होंगे।
●अभिलेखों का  रखरखाव 
●सामान्य सफाई और रखरखाव
●फोटोकॉपी करना
●फैक्स भेजना
●गैर-लिपिकीय कार्य
●कार्यालय के रोममर्रा के कार्य में सहायता करना
●भवन के बाहर डाक की सुपुर्दगी 
●पार्कों, लॉन और पेड़-पौधों की देखभाल
●उच्च प्राधिकारियों द्वारा सौपा गया अन्य कोई कार्य।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप SSC , बैंक , रेलवे या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं , तो आपको घर बैठे बेहतर तैयारी करने के लिए सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। इन फ्री कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस , रिवीजन के लिए पीडीएफ नोट्स सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाऊनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर भरे तरक्की की नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed