फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS and Havildar result will be declared soon; recruitment for 9,583 vacancies

SSC MTS Result 2024: एसएससी एमटीएस भर्ती का रिजल्ट किस तारीख को होगा घोषित? 9583 पदों पर होनी है नियुक्ति

Sun, 22 Dec 2024 11:37 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 22 Dec 2024 11:37 AM IST
सार

SSC MTS Result 2024: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन जल्द ही मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

विज्ञापन
SSC MTS and Havildar result will be declared soon; recruitment for 9,583 vacancies
SSC MTS 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

SSC MTS Result 2024: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित करेगा। एसएससी एमटीएस परिणाम 2024 रिलीज की तारीख के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एससी एमटीएस परिणाम 2024 दिसंबर के आखिरी हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उन्हें अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
विज्ञापन

परीक्षा तिथियां

एसएससी एमटीएस परीक्षा 30 सितंबर से 14 नवंबर 2024 तक आयोजित की गई थी। इसके तहत कुल 9,583 पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें 6,144 पद एमटीएस और 3,439 पद हवलदार के हैं।
विज्ञापन

प्रोविजनल उत्तर कुंजी

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 29 नवंबर को प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की थी, जिसके लिए आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2024 थी। प्रत्येक आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को ₹100 शुल्क का भुगतान करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। जिसमें दोनों सत्रों के लिए 45 मिनट का समय दिया गया था। हालांकि पहले सत्र में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी, लेकिन दूसरे सत्र में गलत उत्तर देने पर 1 नंबर की नेगेटिव मार्किंग थी।

वेतन विवरण

एसएससी एमटीएस  के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार ₹18,000 से ₹22,000 मासिक वेतन मिलेगा। यह वेतन पे-बैंड-1 (₹5200-₹20200) और ग्रेड पे ₹1800 के तहत तय होता है।  

रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।  
  • होमपेज पर 'एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2024' लिंक पर क्लिक करें।  
  • इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।  
  • अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।  
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed