फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS 2021-22: After CHSL recruitment, the application process for MTS recruitment will start soon, what is the cut off trend-safalta

SSC MTS 2021-22: CHSL भर्ती के बाद अब जल्द ही MTS भर्ती के लिए शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, इस भर्ती में क्या है कट ऑफ का ट्रेंड, जानें यहाँ

Wed, 09 Mar 2022 02:32 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 09 Mar 2022 02:32 PM IST
सार

मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च 2022 से शुरू होने वाली है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ही आयोजित की जाने वाली CHSL भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया सात मार्च 2022 को समाप्त हुई थी।

विज्ञापन
SSC MTS 2021-22: After CHSL recruitment, the application process for MTS recruitment will start soon, what is the cut off trend-safalta
SSC MTS - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) देश भर में कई महत्वपूर्ण भर्तियों का आयोजन करती है और इसमें हिस्सा लेकर हजारों अभ्यर्थी अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा करते हैं। आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया सात मार्च 2022 को समाप्त हुई है और अब जल्द ही मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। दरअसल SSC द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन 22 मार्च 2022 को जारी किया जाएगा और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी इसी दिन से शुरू हो जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अध्ययर्थी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। SSC ने इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा जून 2022 में आयोजित करने की बात कही है। वहीं, अगर आप भी MTS, CHSL भर्ती या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC FREE Online Course- Check Here की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है कट ऑफ का ट्रेंड :

MTS भर्ती 2020 के लिए पांच अक्टूबर 2021 से दो नवंबर 2021 के बीच लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी और इस परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में जारी किया गया है। SSC ने इस भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या घोषित कर दी है। आयोग द्वारा जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के जरिए देश भर में MTS के कुल 3972 रिक्त पदों को भरा जाएगा।  MTS भर्ती 2020 में सीटों की इतनी कम संख्या का प्रभाव इसके कट ऑफ पर भी देखने को मिला है। दरअसल MTS भर्ती 2020 के 18 से 25 साल की श्रेणी में बिहार राज्य के जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 93.06 मार्क्स और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 91.44 मार्क्स गया है। इसके अलावा अन्य राज्यों के कट ऑफ में भी वृद्धि देखने को मिली है।

विज्ञापन

किस पैटर्न पर होती है परीक्षा :

MTS की पिछली भर्तियों के लिए आयोजित की जाने वाली पहले चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे गये थे। इनमें अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 25 अंक के 25 प्रश्न, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड से 25 अंक के 25 प्रश्न, जनरल इंग्लिश से 25 अंक के 25 प्रश्न और जनरल अवेयरनेस से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछे गए थे। साथ ही इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की भी व्यवस्था लागू थी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काटा गया था। यह उम्मीद जताई जा रही है कि वर्तमान MTS भर्ती के लिए भी परीक्षा इसी पैटर्न पर आयोजित की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed