फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Jobs 2022: There may be bumper restoration in the next six months, what kind of qualification will-safalta

SSC Jobs 2022: अगले छह महीनों में हो सकती है बंपर बहाली, आवेदन के लिए किस तरह की योग्यता होगी जरूरी

Sat, 10 Sep 2022 11:48 AM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Sat, 10 Sep 2022 11:48 AM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जल्द ही देशभर में अलग - अलग विभागों के कई महत्वपूर्ण पदों पर बंपर भर्तियां आयोजित की जा सकती हैं। अनुमान के मुताबिक आयोग अगले छह महीनों इन पदों पर भर्तियां निकाल सकता है।

विज्ञापन
SSC Jobs 2022: There may be bumper restoration in the next six months, what kind of qualification will-safalta
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) अगले छह महीने में कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्तियां आयोजित कर सकता है। आयोग द्वारा निकाली जाने वाली इन भर्तियों में दसवीं से लेकर ग्रेजुएट पास अभ्यर्थियों को आवोदन करने का मौका मिल सकता है। SSC द्वारा देश में कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती, कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल (CHSL) भर्ती, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती, जनरल ड्यूटी(GD) कॉन्स्टेबल भर्ती समेत अन्य कई भर्तियां आयोजित की जाती हैं। इसलिए सरकारी नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को इन भर्तियों के लिए तैयार रहना चाहिए। साथ ही इन भर्तियों से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इन भर्तियों या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Ebook- Downlode Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इनकी पक्की तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

अगले 6 महीने में निकलेंगी ये भर्तियां :

SSC द्वारा CGL की अगली भर्ती यानी CGL भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन 10 सितंबर को जारी होगा और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए एक अक्तूबर 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। जबकि इसकी परीक्षा दिसंबर, 2022 में ली जाएगी। वहीं SSC CHSL का नोटिफिकेशन पांच नवंबर को आ सकता है और इसके लिए अभ्यर्थी चार दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। इसकी टियर-1 की परीक्षा फरवरी से मार्च, 2023 के बीच में ली जा सकती है। इसके अलावा MTS भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी 2023 से शुरू होगी और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 24 फरवरी 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा अप्रैल-मई 2023 में आयोजित की जा सकती है। वहीं GD कॉन्स्टेबल की अगली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2022 को जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी और यह 19 जनवरी 2023 तक चलेगी। आयोग इस भर्ती के लिए परीक्षा मार्च-अप्रैल 2023 में आयोजित कर सकता है।

विज्ञापन

हिस्सा लेने के लिए निम्न योग्यताओं की पड़ेगी जरूरत :

SSC की भर्तियों का इंतजार कर रहे 10वीं पास अभ्यर्थी इसकी MTS और जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं। 12वीं पास अभ्यर्थी SSC की CHSL भर्ती और ग्रेजुएशन कर चुके अभ्यर्थी इसकी CGL भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं। ऊपर दी गई इन भर्तियों के साथ आयोग द्वारा स्टेनोग्राफर, CPO, जूनियर इंजीनियर और दिल्ली पुलिस की कई भर्तियों का भी आयोजन किया जाना है। अभ्यर्थियों को इनसे जुड़ी जानकारियों और अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed