SSC JHT परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ये है चेक करने की आखिरी तिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
SSC Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी अनुवादक (JHT) 2018 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक, सीनियर हिंदी अनुवादक और हिंदी प्रधान परीक्षा (टियर -1) 2018 का परिणाम 22 मार्च को घोषित किया गया था। आयोग ने 26 अप्रैल, 2019 को 68 उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त परिणाम जारी किया। वे उम्मदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और कर रहें हैं अंतिम उत्तर कुंजी का इंतजार तो वे उम्मीदवार अब SSC की आधिकारिक वेबसाइट से जेएचटी परीक्षा के प्रश्नपत्र और अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह सुविधा 3 जुलाई, 2019 तक ही उपलब्ध होगी।
SSC JHT 2018 अंतिम उत्तर कुंजी: कैसे करें डाउनलोड-
चरण 1: आधिकारिक एसएससी वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2: JHT 2018 परीक्षा के लिए अंतिम उत्तर कुंजी वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: एक पीडीएफ खुलेगा पीडीएफ के अंत में, उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए लिंक प्रदान किया गया है, उस लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें जैसे की- यूजर आईडी और पासवर्ड।
चरण 5: लॉगिन करने के लिए सबमिट करें। उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र देखें और डाउनलोड करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
SSC अंतिम उत्तर कुंजी के लिए यहां क्लिक करें।
SSC अंतिम उत्तर कुंजी के डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।