फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JHT Answer Key 2022 Released at ssc.nic.in Know How to Check SSC Answer Key Check Sarkari Result Updates

SSC JHT Answer Key: एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें

Fri, 07 Oct 2022 10:42 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 07 Oct 2022 10:42 AM IST
सार

SSC JHT Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 01 अक्तूबर, 2022 को आयोजित किया था। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
SSC JHT Answer Key 2022 Released at ssc.nic.in Know How to Check SSC Answer Key Check Sarkari Result Updates
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC JHT Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने हाल ही में आयोजित की गई जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी (SSC JHT Answer Key) को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को बीती रात 06 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। उम्मीदवारों को यह बात पता होनी चाहिए कि यह उत्तर कुंजी अंतरिम है। जो भी उम्मीदवार जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

आपत्ति दर्ज कराने की है सुविधा
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी अंतरिम है। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 09 अक्तूबर, 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 100 रुपये शुल्क भी जमा करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तारीख को हुई थी परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 01 अक्तूबर, 2022 को आयोजित किया था। परीक्षा देशभर में निर्धारित केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा कर के एक अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। इसी परिणाम भी आधारित होंगे। 

विज्ञापन

कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे  SSC JHT Answer Key से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पर उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
  • उत्तर का मिलान करें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed