फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JE 2024 Final Result out at ssc.gov.in; 1701 provisionally selected, Check category-wise Cut Off

SSC JE 2024 Final Result: एसएससी जेई भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 1701 अभ्यर्थी चयनित; देखें श्रेणीवार कटऑफ

Mon, 03 Feb 2025 09:18 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 03 Feb 2025 09:18 PM IST
सार

SSC JE Final Result: कर्मचारी चयन आयोग ने जेई भर्ती 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। कुल 1701 अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से चयनित किया गया है। आयोग ने श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दी है।
 

विज्ञापन
SSC JE 2024 Final Result out at ssc.gov.in; 1701 provisionally selected, Check category-wise Cut Off
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

SSC JE Final Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती के अंतिम नतीजे जारी कर दिए हैं। परिणाम नोटिस के अनुसार, कुल 1701 उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। जो भी उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के पूर्व चरणों में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

SSC JE Result: एसएससी जेई अंतिम परिणाम

जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2024 के पेपर-I का परिणाम 20 अगस्त 2024 को घोषित किया गया था। इसके बाद, परीक्षा का पेपर-II (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) 06 नवंबर 2024 को आयोजित किया गया। इसके बाद, आयोग ने पेपर-II में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों से 'विकल्प-सह-वरीयता' मांगी थी। 

पेपर-I और पेपर-II में उम्मीदवारों के प्रदर्शन और उनके द्वारा ऑनलाइन दिए गए पदों/विभागों की वरीयता के आधार पर अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पदों और विभागों का आवंटन किया गया है। 
 

रिक्तियों और अनुशंसित उम्मीदवारों की श्रेणीवार जानकारी

श्रेणी SC ST OBC EWS UR कुल (TOTAL) OH HH PwD- Others
रिक्तियां 322 165 480 171 563 1701 18 19 16
अनुशंसित उम्मीदवार 322 165 480 171 563* 1701 18 19 16


563 अनारक्षित (UR) उम्मीदवारों में 77 ईडब्ल्यूएस, 01 एससी, 01 एसटी और 295 ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवार शामिल हैं, जिन्होंने अनारक्षित मानकों के तहत योग्यता प्राप्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC JE Cut-Off: एसएससी जेई कटऑफ

परीक्षा के पेपर-I और पेपर-II में न्यूनतम योग्यता अंक निम्नानुसार हैं: 

  • अनारक्षित श्रेणी के लिए 30% (पेपर-I- 60, पेपर-II- 90)
  • ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 25% (पेपर-I- 50 पेपर-II- 75)
  • अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20% (पेपर-I- 40, पेपर-II- 60)

श्रेणी पेपर-I (अंक) पेपर-II (अंक) कुल प्रतिशत
अनारक्षित (UR) 60 90 30%
ओबीसी / ईडब्ल्यूएस 50 75 25%
अन्य सभी श्रेणियां 40 60 20%

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed