फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Head Constable AWO TPO 2022 Result Declared Check Govt Jobs Sarkari Naukri Exam Results

SSC Head Constable Results: एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Sat, 31 Dec 2022 03:21 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 31 Dec 2022 03:21 PM IST
सार

SSC Head Constable Results: एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक 

विज्ञापन
SSC Head Constable AWO TPO 2022 Result Declared Check Govt Jobs Sarkari Naukri Exam Results
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC Head Constable AWO TPO 2022 Result Declared: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस परीक्षा -2022 में हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक जांच परीक्षा और स्वास्थ्य जांच परीक्षण यानी पीई एंड एमटी (PE&MT) के लिए बुलाया जाएगा, जो कि दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2022 में हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के संबंध में कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 और 28 अक्तूबर, 2022 को आयोजित की गई थी। अब शारीरिक जांच परीक्षा और स्वास्थ्य जांच परीक्षण के कार्यक्रम की सूचना दिल्ली पुलिस द्वारा उचित समय पर दी जाएगी। उम्मीदवारों को पीई एंड एमटी के लिए प्रवेश प्रमाण-पत्र जारी करने के संबंध में दिल्ली पुलिस की वेबसाइट यानी delhipolice.gov.in पर मौजूद दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है। 

विज्ञापन


वहीं, अंतरिम उत्तर कुंजी के संबंध में उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की सावधानीपूर्वक जांच की गई है और संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि मूल्यांकन के लिए अंतिम उत्तर कुंजी का ही उपयोग किया गया है। योग्य / गैर-योग्य उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी 20 जनवरी, 2023 से 03 दिसंबर, 2023 तक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


SSC Head Constable Results: डाउनलोड करने के स्टेप्स

  1.                                 
                    
                    
                                    
                                    
                                                                                                                   
                                                        
                                
                                     
                                    
                                   
                                                    
                                                                     
                    
    
                                    
                    
                    
                                    
                                    
                                                                                                                   
                                                        
                                
                                     
                                    
                                   
                                                    
                                                                     
                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2.                                 
                    
                    
                                    
                                    
                                                                                                                   
                                                        
                                
                                     
                                    
                                   
                                                    
                                                                     
                    
    
                                    
                    
                    
                                    
                                    
                                                                                                                   
                                                        
                                
                                     
                                    
                                   
                                                    
                                                                     
                    यहां होम पेज पर, Results टैब पर जाएं।
  3.                                 
                    
                    
                                    
                                    
                                                                                                                   
                                                        
                                
                                     
                                    
                                   
                                                    
                                                                     
                    
    
                                    
                    
                    
                                    
                                    
                                                                                                                   
                                                        
                                
                                     
                                    
                                   
                                                    
                                                                     
                    हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  4.                                 
                    
                    
                                    
                                    
                                                                                                                   
                                                        
                                
                                     
                                    
                                   
                                                    
                                                                     
                    
    
                                    
                    
                    
                                    
                                    
                                                                                                                   
                                                        
                                
                                     
                                    
                                   
                                                    
                                                                     
                    इाके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखेगा।
  5.                                 
                    
                    
                                    
                                    
                                                                                                                   
                                                        
                                
                                     
                                    
                                   
                                                    
                                                                     
                    
    
                                    
                    
                    
                                    
                                    
                                                                                                                   
                                                        
                                
                                     
                                    
                                   
                                                    
                                                                     
                    उसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed