फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Recruitment 2021: What is the difference between CISF and CRPF, know when recruitment in these security forces can start, safalta

SSC GD Recruitment 2021: क्या होता है CISF और CRPF में अंतर, जाने कब से शुरू होने हो सकती इन सुरक्षा बलों में बम्पर भर्ती

Mon, 12 Jul 2021 04:04 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 12 Jul 2021 04:04 PM IST
सार

केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों में जल्द ही कांस्टेबल भर्ती की शुरुआत कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की जा सकती है। इस भर्ती के लिए लाखों युवा अभ्यर्थी काफी लंबे समय से इंतजार में बने हुए हैं।

विज्ञापन
SSC GD Recruitment 2021: What is the difference between CISF and CRPF, know when recruitment in these security forces can start, safalta
Competitive Exam Preparation/ Safalta.com - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अक्सर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे नौजवानों के बीच में इस बात को लेकर संशय देखने को मिलता है कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ये दोनों अलग-अलग फोर्स हैं या ये एक ही हैं। इसके अलावा इनकी कार्यप्रणाली को लेकर भी प्रश्न बने रहते हैं। इसलिए आज हम इस आर्टिकल के जरिए CISF व CRPF के बारे में सभी तथ्यपरक जानकारियां साझा करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


आईए जानते हैं कि क्या होती है CISF और उसके कार्य 
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी (Central Industrial Security Force) एक अर्धसैनिक बल है  जिसका प्रमुख  कार्य सरकारी कारखानो एवं अन्य सरकारी उपक्रमों को सुरक्षा प्रदान करना है। ये बल देश के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों की भी सुरक्षा करता है। इस बल का गठन 1969 में हुआ था। आज इस बल की संख्या लगभग 1.50 लाख है। ये बल सरकारी उपक्रमों की सुरक्षा के आलावा देश के आंतरिक सुरक्षा,विशिष्ट लोगों की सुरक्षा, मेट्रो, परमाणु संस्थान, ऐतिहासिक धरोहरों आदि की भी सुरक्षा करता है।
विज्ञापन


 ऐसे समझें CRPF को 
आंतरिक सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) भारत संघ का प्रमुख केंद्रीय पुलिस बल है। यह सबसे पुराना केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल (अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के रूप में जानते हैं) में से एक है जिसे 1939 में क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस के रूप में गठित किया गया था। क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस द्वारा भारत की तत्कालीन रियासतों में आंदोलनों एवं राजनीतिक अशांति तथा साम्राज्यिक नीति के रूप में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में लगातार सहायता करने की इच्छा के मद्देनजर, 1936 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मद्रास संकल्प के मद्देनजर केरिपुबल की स्थापना की गई। इसका मुख्य उद्देश्य नक्सली क्षेत्र में कार्य कर नक्सलवाद को खत्म करने का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे होती है इनके सिपाहियों की भर्ती 
बता दें कि केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों में सिपाही (जनरल ड्यूटी) की भर्ती का कार्य देश के स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा किया जाता है। इस वर्ष भी हजारों पदों पर भर्तियाँ कराई जानी है जिसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती की शुरुआत की जा सकती है। 


फ्री में करें प्रतियोगी एग्जाम की तैयारी 
अगर आप अपनी परीक्षाओं की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं  तो आपको भी हजारों प्रतियोगी स्टूडेंट्स की तरह आज ही  Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए और अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन व प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed