{"_id":"60e6e3078ebc3ebc8904ed03","slug":"ssc-gd-recruitment-2021-how-is-the-training-of-commandos-posted-under-the-security-of-the-prime-minister-and-what-is-their-recruitment-process-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC GD Recruitment 2021: कैसी होती है प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात कमांडो की ट्रेनिंग और क्या है इनकी भर्ती प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC GD Recruitment 2021: कैसी होती है प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात कमांडो की ट्रेनिंग और क्या है इनकी भर्ती प्रक्रिया
Thu, 08 Jul 2021 05:05 PM IST
पीआर डेस्क
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: पीआर डेस्क
Updated Thu, 08 Jul 2021 05:05 PM IST
सार
दुनिया की सबसे ताकतवर सुरक्षा बल में शामिल SPG में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को कई परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। एसएससी की जीडी कॉन्स्टेबल की भर्ती के जरिए भी युवा SPG में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
SSC GD Constable 2021
- फोटो : Safalta.com
विस्तार
इस देश में अगर सबसे ज्यादा और कड़ी सुरक्षा के घेरे में रहने वाले व्यक्तियों की लिस्ट बनाई जाए तो उसमें प्रधानमंत्री का नाम सबसे ऊपर होगा। वजह भी साफ है क्योंकि वो प्रधानमंत्री हैं और देश के सबसे बड़े पद पर आसीन हैं। हालांकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने के लिए उनके सुरक्षाकर्मियों को काफी मेहनत और कठिन परीक्षाओं से गुजरना होता है। आपने अक्सर देखा होगा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में विशेष बल तैनात होते हैं और इनकी चौकन्नी नजर से कोई नहीं बच सकता है। आज हम इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ये जवान कौन होते हैं और आप इस स्पेशल फ़ोर्स में कैसे शामिल हो सकते हैं।
कौन होते हैं ये जवान :
भारत मे प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानी कि SPG के हाथों में होता है। भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद गृहमंत्रालय को लगा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एक विशेष बल होना चाहिए और फिर SPG अस्तित्व में आती है। SPG का गठन 1988 में हुआ है और यह तभी से देश के प्रधानमंत्री तथा उनके परिवार की सुरक्षा में तैनात है।
कौन होते हैं इस फ़ोर्स में शामिल :
SPG में किसी भी अधिकारी या जवान की नियुक्ति के लिए सीधे भर्ती नहीं निकाली जाती है। इस विशिष्ट बल में भारतीय पुलिस सेवा (IPS), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कार्यरत जवानों और अफसरों को ही भर्ती किया जाता है। इस स्पेशल फ़ोर्स में जवानों को सिर्फ 6 महीनों के लिए चुना जाता है और फिर उन्हें उनकी मूल यूनिट में वापस भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
कैसे होता है चयन :
SPG में भर्ती के लिए गृह मंत्रालय द्वारा उपरोक्त विभागों में रिक्त पदों की लिस्ट भेजी जाती है और फिर संबंधित विभाग के जवान आवेदन करते हैं। इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया बेहद ही कठिन है और अभ्यर्थियों को सबसे पहले पर्सनल इंटरव्यू , फिर साइको टेस्ट औऱ आखिर में फिजिकल टेस्ट से गुजरना होता है। पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन भी IPS अधिकारी के समक्ष होता है।
कैसे होती है ट्रेनिंग :
विभिन्न सुरक्षाबलों में से जवानों के चुने जाने के बाद उन्हें बेहद कठिन ट्रेनिंग से गुजरना होता है। SPG के जवानों की ट्रेनिंग अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा करने वाले यूनाइटेड स्टेट सीक्रेट सर्विस एजेंट्स के जैसी ही होती है। SPG में शामिल होने वाले जवानों को इस तरह से तैयार किया जाता है कि वो किसी भी परिस्थिति में देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा कर सकें।
कैसे हो सकते हैं आप शामिल :
अगर आप भी इस स्पेशल फ़ोर्स में शामिल होना चाहते हैं , तो आपके पास जल्द ही सुनहरा अवसर आने वाला है। दरअसल SSC जल्द ही GD कॉन्स्टेबल्स के पदों पर भर्तियां निकालने वाली है और इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को BSF , CISF तथा CRPF में शामिल होने का मौका मिलेगा। इन बलों में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भविष्य में SPG के साथ भी जुड़ सकते हैं। GD कॉन्स्टेबल्स के पदों पर शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप भी SSC GD की परीक्षा में शमिल हो रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आपको सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाये जा रहे SSC GD स्पेशल कोर्स को जरूर ज्वॉइन करना चाहिए। इस कोर्स में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 180 घंटे से भी ज्यादा की क्लासेस और 180+ डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप सफलता ऐप के जरिये भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए क्लास ज्वॉइन कर सकते हैं।