फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Recruitment 2021: candidates seeking age relaxation for SSC GD recruitment, know why, safalta

SSC GD Recruitment 2021: भर्ती के लिए मांग रहे उम्मीदवार आयु में छूट, जानिए पूरा मामला

Thu, 24 Jun 2021 03:49 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 24 Jun 2021 03:49 PM IST
सार

SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब उम्र सीमा को बढ़ाने की मांग करने लगे हैं। उनका कहना है कि नोटिफिकेशन जारी होने में बहुत विलंब हो रहा है और इस वजह से कई अभ्यर्थियों की उम्र 23 वर्ष की अधिकतम सीमा को पार कर गई है।

विज्ञापन
SSC GD Recruitment 2021: candidates seeking age relaxation for SSC GD recruitment, know why, safalta
SSC GD Constable 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारतीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थी कई महीनों से SSC(GD) के नोटिफिकेशन के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की वजह से कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा GD कॉन्स्टेबल के पदों पर नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख को कई बार बढ़ाया जा चुका है। SSC ने इससे पहले 7 मई 2021 को इस परीक्षा के नोटिफिकेशन की डेट स्थगित कर दी थी।
विज्ञापन


अभ्यर्थी कर रहे हैं उम्र सीमा बढ़ाने की मांग
SSC (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती का इंतेजार कर रहे अभ्यर्थी अब उम्र सीमा को बढ़ाने की मांग करने लगे हैं। उनका कहना है कि नोटिफिकेशन जारी होने में बहुत विलंब हो रहा है और इस वजह से कई अभ्यर्थियों की उम्र 23 वर्ष की अधिकतम सीमा को पार कर गई है। हालांकि आयोग ने अभी तक आधिकारिक रूप से इन मांगों का कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन


निकलेगी बंपर वेकैंसी
देश में कोरोना के मामले घट रहे हैं  ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि SSC जल्द ही GD कॉन्स्टेबल के वेकैंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी उसे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहाँ मिलेगी नौकरी
SSC (GD) कॉन्स्टेबल की परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को उनके फाइनल मेरिट के आधार पर दिल्ली पुलिस, CAPF, SSF, NIA में कांस्टेबल तथा असम राइफल में राइफलमैन के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया चालू होने के बाद अभ्यर्थी बड़ी आसानी से SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


Safalta के साथ करें पक्की तैयारी
अगर  आपका भी सपना भारतीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होकर देश सेवा करने का है तो आपको सफलता द्वारा चलाए जा रहे SSC (GD) स्पेशल कोर्स  को जरूर ज्वॉइन करना चाहिए। इस स्पेशल कोर्स में आपको 180 घंटे से भी ज्यादा की क्लासेस और 180+ डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ विशेषज्ञों द्वारा काउंसिलिंग , परीक्षा को हल करने की रणनीति और टेक्निक , नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह तथा अन्य बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा आप सफलता ऐप  के जरिये किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए क्लास ज्वॉइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed