फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Recruitment 2021: BSF is your choice or CISF is your dream, know how you can join your favorite force-safalta

SSC GD Recruitment 2021: BSF है आपकी पसंद या CISF में जाना है आपका सपना, जानें अपने मनपसंद फोर्स में कैसे जा सकते हैं आप

Mon, 16 Aug 2021 09:44 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 16 Aug 2021 09:44 AM IST
सार

GD कांस्टेबल भर्ती के लिए SSC ने 31 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए BSF, CISF समेत 6 केंद्रीय सुरक्षाबलों में कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्तियां की जाएगी।

विज्ञापन
SSC GD Recruitment 2021: BSF is your choice or CISF is your dream, know how you can join your favorite force-safalta
ssc constable gd 2021 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

BSF, CISF, ITBP समेत 6 केंद्रीय सुरक्षाबलों में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास इनमें नौकरी पाने का जबरदस्त मौका है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 17 जुलाई को ही इन 6 केंद्रीय सुरक्षाबलों में भर्ती के लिए GD कांस्टेबल का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। गौरतलब है कि GD कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के जरिए इन सभी केंद्रीय सुरक्षाबलों में कांस्टेबल के पोस्ट पर भर्तियां की जाती हैं। SSC द्वारा जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक GD कांस्टेबल भर्ती 2021 के जरिए कुल 25,271 पदों पर भर्तियां की जाएंगी और इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन

इन पदों पर की जानी है भर्ती :

GD कांस्टेबल भर्ती 2021 के जरिए SSC कुल 6 केंद्रीय सुरक्षाबलों के 25,271 पदों पर भर्तियां करेगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए BSF के 7545, CISF के 8464, SSB के 3806, ITBP के 1431,  असम राइफल्स (AR) के 3785 तथा SSF के 240 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 

विज्ञापन

कैसे चुन सकते हैं मनपसंद फोर्स :

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाला कोई अभ्यर्थी BSF में जाना चाहता है, तो किसी अभ्यर्थी का सपना CISF में जाने का है। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय यह सुविधा दी गई है कि वो अपने पसंद के फोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को यह ऑप्शन दिया जाता है कि वो अपने पसंद के क्रमानुसार सुरक्षाबलों का चयन कर सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को BSF में जाना है तो वो BSF को इस लिस्ट में सबसे पहले रख सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अपने पसंद के फोर्स का चयन कर लेने से आपको उसी फोर्स में नौकरी मिल जाएगी, यह बात पक्की नहीं है। दरअसल इस भर्ती में सभी सुरक्षाबलों के लिए अलग अलग कट ऑफ जाता है, इसलिए अगर आप कट ऑफ स्कोर को पार करते हैं तभी आपको अपने पसंद के फोर्स में जाने का मौका मिलेगा। अगर आप अपने पहले चॉइस के लिए कट ऑफ नहीं पार कर पाते हैं तो आपको आपके चॉइस के क्रमानुसार उस फोर्स में नौकरी दी जाएगी, जिसका कट ऑफ आप पार करते हैं।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप SSC GD, UPSSSC PET, यूपी SI या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की आज ही डाऊनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दे और भी मजबूती।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed