फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD : Know which department will have maximum recruitment this time, what's math to be successful-safalta

SSC GD 2022 : जानिए इस बार किस विभाग में होंगी सबसे ज्यादा भर्तियां, सफल होने का क्या है गणित

Thu, 10 Nov 2022 11:19 AM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Thu, 10 Nov 2022 11:19 AM IST
सार

SSC ने GD Constable भर्ती 2022 के लिए 24,369 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। 30 नवम्बर तक यह आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। एसएससी जनवरी 2023 में इस परीक्षा का आयोजन कराएगा। 

विज्ञापन
SSC GD : Know which department will have maximum recruitment this time, what's math to be successful-safalta
एसएससी जीडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशसेवा करने के इच्छुक युवा लंबे समय से कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी होने वाली जनरल ड्यूटी (GD) नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे। बीती 27 अक्तूबर को SSC ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा के लिए 30 नवम्बर तक आवेदन किया जा सकता है। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि इस वर्ष सबसे ज्यादा भर्तियां बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्स (BSF) के लिए की जा रहीं हैं। SSC GD के जरिए BSF की कुल 10,497 पोस्ट भरी जाएंगी। इसके बाद सबसे दूसरे नंबर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का नंबर आता है। सीआरपीएफ में 8,911 पोस्ट भरी जाएंगी। तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा भर्तियां असम राइफल्स (AR) में की जाएंगी। एआर में 1697 पद भरे जाएंगे। वहीं इसके बाद क्रमशः आईटीबीपी के 1613, एसएसबी के 1284, एनसीबी के 164, एसएसएफ के 103, सीआईएसएफ के 100 पद भरे जाने हैं। एसएससी जीडी की इस परीक्षा के लिए कई लाख आवेदन आते हैं। इसलिए परीक्षा क्रैक कर पाना हरेक के बस की बात नहीं होगी। अगर आप भी एसएससी जीडी भर्ती 2022 की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए जा रहे SSC GD Constable Batch : Join Now का हिस्सा जरूर बनें। यहां सफलता की अनुभवी फैकल्टी परीक्षा में सफल होने के टिप्स एंड ट्रिक्स के साथ बेहतर व पक्की तैयारी कराती है।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें
एसएससी जीडी ईबुक्स 
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट 
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र 

एसएससी जीडी भर्ती में सफलता का गणित क्या है 

SSC GD में सामान्य कैटेगरी की कटऑफ 2018-19 में 80.63, ओबीसी कैटेगरी 79.24, एसटी कैटेगरी 74.34 और एससी कैटेगरी 72.74 फीसद तक रही है। वहीं 2021 की अनुमानित कटऑफ सामान्य कैटेरगी 75-78 फीसद, ईडब्ल्यूएस 70-75 फीसद, ओबीसी कैटेगरी 72-77 फीसद, एससी कैटेगरी 65-70 फीसद रखी जा सकती है। वहीं एसएससी जीडी के लिए 2022 में आयोजित होने वाली परीक्षा में सामान्य कैटेगरी के 70-75 फीसद, ओबीसी कैटेगरी के 65-70 फीसद और एससी कैटेगरी के 60-65 फीसद और एसटी के 55 से 60 फीसद रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसलिए जो उम्मीदवार इन कटऑफ से ऊपर की कटऑफ की तैयारी करेंगे तो उनका चयन निश्चित है। 

विज्ञापन

इस बार परीक्षा में ये है नया 

इस बार एसएससी जीडी परीक्षा में जो नई चीज है वो ये कि कोरोना महामारी के कारण जो छात्र ओवरएज हो गए भर्ती नहीं देख पाए। उन छात्रों को भी परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सकता है। एसएससी जीडी ने 18 से 23 वर्ष का जो आयु प्रतिबंध रखा है उसके ओवरएज प्रतिबंध में एक बार के लिए 3 वर्ष की छूट हर कैटेगरी को दी जाएगी। बशर्ते उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1997 के पहले न हुआ हो। वही उम्मीदवार इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी 

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों की तैयारी से आपको नौकरी नहीं मिल पाई। तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा यूपी लेखपाल, एसबीआई क्लर्क, एसबीआई पीओ, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, एसएससी व रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप अपने पसंद की परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। तो इसमें देर कैसी आज ही सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट या अपने फोन में Safalta App डाउनलोड करके कोर्स से जुड़ें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed