फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Final Result 2024 soon at ssc.gov.in; Direct link to check merit list when announced

SSC GD Final Result 2024: एसएससी जीडी कांस्टबेल भर्ती का अंतिम परिणाम जल्द होगा जारी, जानें क्या है ताजा अपडेट

Tue, 03 Dec 2024 05:05 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 03 Dec 2024 05:05 PM IST
सार

SSC GD Constable Final Result 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जल्द जारी होने की उम्मीद है। परिणाम के साथ आयोग मेरिट लिस्ट भी जारी कर सकता है।
 

विज्ञापन
SSC GD Final Result 2024 soon at ssc.gov.in; Direct link to check merit list when announced
SSC GD Result 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

SSC GD Final Result 2024: एसएससी जीडी भर्ती 2024 में शामिल उम्मीदवारों को अपने अंतिम परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीदवारों का इंतजार जल्द की समाप्त होने वाला है। आयोग की ओर से जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जल्द जारी करने की उम्मीद है। परिणाम एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


परिणाम के साथ आयोग मेरिट लिस्ट SSC GD Exam Final Merit List 2024 भी प्रकाशित कर सकता है। इस लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को संबंधित रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन

46,617 पदों पर होंगी नियुक्तियां

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कॉन्स्टेबल जीडी के 46,617 रिक्त पद भरे जाएंगे। जेंडर वाइस, इनमें से 41,467 पद पुरुष उम्मीदवारों और 5,150 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:  

  • बीएसएफ: 12,076 पद  
  • सीआईएसएफ: 13,632 पद  
  • सीआरपीएफ: 9,410 पद  
  • एसएसबी: 1,926 पद  
  • आईटीबीपी: 6,287 पद  
  • एआर: 2,990 पद  
  • एसएसएफ: 296 पद  

परिणाम के साथ कटऑफ भी होगा जारी

एसएससी परिणाम के साथ कैटेगरी-वाइज फाइनल कटऑफ भी जारी करेगा। यह कटऑफ विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग होगा, और केवल निर्धारित कटऑफ अंक या उससे अधिक स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को ही नियुक्ति दी जाएगी।  

विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया का विवरण

  • आवेदन प्रक्रिया: 24 नवंबर 2023 से 31 दिसंबर 2024 तक।  
  • परीक्षा तिथियां: 20 फरवरी से 7 मार्च 2024 और 30 मार्च 2024।  
  • लिखित परीक्षा का परिणाम: 11 जुलाई 2024।  
  • पीईटी/पीएसटी: 23 सितंबर 2024 से।  


यह भर्ती अभियान एसएससी द्वारा चयन प्रक्रिया की उच्च पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने का एक प्रयास है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से ssc.gov.in. पर अपडेट चेक करते रहें।  

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे फाइनल मेरिट लिस्ट

जब फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी, अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन करके उसे देख पाएंगे:

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।  
  • होमपेज पर “SSC GD Final Merit List 2024” पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।  
  • पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।  
  • लिस्ट में अपना रोल नंबर/नाम जांचें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed