फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Exam 2021: Marking pattern has changed in GD recruitment, now giving wrong answers to questions may cost candidates-safalta

SSC GD Exam 2021: GD भर्ती में बदल गया है मार्किंग पैटर्न, अब प्रश्नों का गलत उत्तर देना अभ्यर्थियों को पड़ सकता है भारी

Thu, 11 Nov 2021 11:53 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 11 Nov 2021 11:53 AM IST
सार

SSC ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा 16 नवंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
SSC GD Exam 2021: Marking pattern has changed in GD recruitment, now giving wrong answers to questions may cost candidates-safalta
SSC GD Constable Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

भारतीय अर्धसैनिक बलों को जल्द ही 25,271 नए कॉन्स्टेबल मिलने वाले हैं। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस वक्त जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती कर रही है और इसके लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच होनी है। SSC ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। आयोग ने GD कॉन्स्टेबल की इस भर्ती में सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का प्रोविशनल एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों का मूल एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो बाकी बचे समय मे इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Courses - Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

बदल गया है मार्किंग पैटर्न :

GD कांस्टेबल परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को इस बार थोड़ा संभलकर प्रश्नों का जवाब देने की जरूरत है। दरअसल इस परीक्षा में पहली बार नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू की जा रही है। इससे पहले की GD भर्तियों में गलत उत्तर देने पर अभ्यर्थियों का कोई मार्क्स नहीं काटा जाता था, लेकिन इस बार की परीक्षा में गलत उत्तर देने पर अभ्यर्थियों के मार्क्स काटे जाएंगे। इस परीक्षा में अब प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 अंक काट लिया जाएगा। ऐसे में थोड़े से भी गलत जवाब आपको नौकरी की रेस से बाहर कर सकते हैं, इसलिए आप इस परीक्षा में संभलकर जवाब दे।

विज्ञापन

किस पैटर्न पर होगी परीक्षा :

GD कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 25 अंक के 25 प्रश्न, मैथ्स से 25 अंक के 25 प्रश्न, जनरल नॉलेज एंड जनरल अवेयरनेस से 25 अंक के 25 प्रश्न तथा भाषा (हिंदी/इंग्लिश) विषयों से 25 अंक के 25 प्रश्न जाएंगे। साथ ही इस परीक्षा में अब नेगेटिव मार्किंग भी लागू कर दी गई है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन फ्री ई-बुक्स से पूछे जाएंगे बहुत से सवाल 
 

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed