फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Exam 2021: Admit card for GD constable exam will be issued by this date, know how much score you have to score to be successful in this-safalta

SSC GD Exam 2021: GD कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए इस तारीख तक जारी होंगे एडमिट कार्ड, जानें इसमें सफल होने के लिए करना होगा कितना स्कोर

Wed, 03 Nov 2021 12:44 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 03 Nov 2021 12:44 PM IST
सार

GD भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
SSC GD Exam 2021: Admit card for GD constable exam will be issued by this date, know how much score you have to score to be successful in this-safalta
SSC GD Constable Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से शुरू होने वाली है। इस भर्ती के जरिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों से 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे गए थे। SSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से शुरू होगी और 15 दिसंबर तक चलेगी। 25,271 पदों पर होने वाली इस भर्ती के जरिए BSF के 7,545, CISF के 8,464, SSB के 3,806, ITBP के 1,431, असम राइफल्स (AR) के 3,785 तथा SSF के 240 कॉन्स्टेबल पदों को भरा जाना है। अगर आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है तो इस बचे हुए समय में इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Courses - Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड :

इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का प्रोवीजनल एडमिट कार्ड परीक्षा के 10 से 14 दिन पहले और मूल एडमिट कार्ड लगभग चार से पांच दिन पहले जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन फॉर्म में कोई गलती नहीं की है, उनका प्रोवीजनल एडमिट कार्ड़ नवंबर के पहले सप्ताह के बीच जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी प्रोवीजनल एडमिट कार्ड के जरिए अपने परीक्षा की तिथि तथा शहर देख सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों को मूल एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन

सफल होने के लिए कम से कम करना होगा इतना स्कोर :

GD कॉन्स्टेबल की इस भर्ती में सीटों की संख्या पिछली भर्ती से कम हुई हैं लेकिन इस परीक्षा में भारी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसलिए इस बार की परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को पिछली GD कॉन्स्टेबल भर्ती से ज्यादा स्कोर करना होगा। अनुमान है कि इस बार की GD भर्ती परीक्षा में सफल होने के लिए जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों को 80 से 85, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 75 से 80, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 65 से 70 और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 60 से 65 मार्क्स के बीच स्कोर करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए SSC GD परीक्षा का अपडेटेड पेपर पैटर्न और मार्किंग स्कीम

आगे पढ़ें


ऐसे करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं समेत NDA&NA, SSC GD, UP SI, SSC MTS तथा अन्य कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में ढेरों कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड कर भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed