फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Constable Result 2024 soon at ssc.gov.in, Know latest update on final answer key

SSC GD Result 2024: जल्द जारी होगा एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट, 26146 पदों पर होगी नियुक्ति

Sun, 14 Apr 2024 06:45 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 14 Apr 2024 06:45 PM IST
सार

SSC GD Constable 2024 Result: कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे अधिक विवरण पढ़ सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC GD Constable Result 2024 soon at ssc.gov.in, Know latest update on final answer key
SSC GD Result 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

SSC GD Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग भी कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है। आयोग जल्द ही एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। जारी होने पर परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के मध्य में जारी किया जा सकता है। हालांकि, आयोग ने इसकी पुष्टि नहीं की है और न ही आयोग की ओर से रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय को लेकर कोई आधिकारिक अधिसूचना अभी तक जारी की गई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट किसी भी समय आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन


एसएससी जीडी रिजल्ट एक पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर और मार्क्स होंगे। शॉर्टलिस्ट हुए इन सभी उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चुना जाएगा। आयोग रिजल्ट के साथ ही साथ कट ऑफ मार्क्स भी एक अलग पीडीएफ फॉर्मेट में जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएससी जीडी कटऑफ सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) जैसे असम राइफल्स, सशस्त्र सीमा बल, सीमा सुरक्षा बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, भारत तिब्बती सीमा पुलिस (ITBP), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और CRPF के लिए अलग से जारी की जाती है। आयोग रिजल्ट के साथ ही एसएससी जीडी की फाइनल आंसर की भी जारी करेगा। 


एसएससी जीडी 2024 के माध्यम से केंद्रीय पुलिस बल में कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के कुल 26,146 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

  • BSF में 6,174
  • CISF में 11,025
  • CRPF में 3,337
  • SSB में 635
  • ITBP में 3,189
  • असम राइफल्स और SSF में 1,490 पदों पर नियुक्ति की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed