SSC Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग की बड़ी भर्ती, 24 हजार से ज्यादा नौकरियां, तनख्वाह भी हजारों में
SSC GD Constable Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा 2022 में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPFs), SSF और असम राइफल्स और सिपाही (सिपाही) में कॉन्स्टेबल (GD) के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विस्तार
SSC GD Constable Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा 2022 में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPFs), SSF और असम राइफल्स और सिपाही (सिपाही) में कॉन्स्टेबल (GD) के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और शैक्षणिक योग्यता के बारे में विस्तृत जानकारी यहां इस खबर में दी जा रही है।
SSC GD Constable Recruitment : 30 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) पर आधारित है जो केवल अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) / शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) / विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) / समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (आरएमई) सीएपीएफ द्वारा निर्धारित और आयोजित की जाएगी। यह भर्ती अभियान 24,369 रिक्तियों को भरेगा। इस भर्ती में सफलतापूर्वक चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को हजारों रुपये की प्रतिमाह तनख्वाह मिलती है।
SSC GD Constable Recruitment 2022: रिक्तियों का विवरण
-
बीएसएफ : 10,497 पद -
सीआईएसएफ : 100 पद -
सीआरपीएफ : 8911 पद -
एसएसबी : 1284 पद -
आईटीबीपी : 1613 पद -
एआर : 1697 पद -
एसएसएफ : 103 पद
SSC GD Constable Recruitment 2022: महत्वपूर्ण तिथियां
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 नवंबर, 2022 तक
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा तिथि : जनवरी 2023 में संभावित
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से मैट्रिक या 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।आवेदन कैसे करें : आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.nic.in पर ऑनलाइन मोड में जमा किए जाने चाहिए।
चयन का तरीका : भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), चिकित्सा परीक्षा (डीएमई / आरएमई) और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे।