फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Constable Recruitment 2021: Do you know which paramilitary forces get posting after GD constable and what is the responsibility-safalta

SSC GD Constable Recruitment 2021: क्या आपको पता है GD कॉन्स्टेबल के बाद किन-किन अर्धसैनिक बल में मिलती है पोस्टिंग और क्या होती है जिम्मेदारी

Wed, 14 Jul 2021 06:51 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 14 Jul 2021 06:51 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा साल 2021 में आयोजित की जाने वाली एसएससी जीडी सिपाही भर्ती के लिए लाखों उम्मीदवारों को इंतजार बना हुआ है अनुमान है कि केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों में जल्द ही कांस्टेबल भर्ती की शुरुआत कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की जा सकती है। इस बारे में अपडेटेड जानकारी पाने के लिए अभ्यर्थियों को एसएसएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
SSC GD Constable Recruitment 2021: Do you know which paramilitary forces get posting after GD constable and what is the responsibility-safalta
ssc constable gd 2018

विस्तार

अगर आप भी देश के अर्धसैनिक बलों में शामिल होकर अपने देश सेवा और सरकारी नौकरी के  अपने सपने को पूरा करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हजारों पदों पर जल्द ही GD कॉन्स्टेबल की भर्ती होने वाली है। हालांकि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया मार्च के महीने में ही शुरू होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण इसे आयोग द्वारा टाल दिया गया था और देश के लाखों युवा बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। अनुमान है कि जल्द ही स्टाफ सिलेक्शन कमीशन इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर घोषणा कर सकता है। इससे जुड़ी हर अपडेट के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। वहीं, आज हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार से जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती में सिलेक्ट होने के बाद मिलने वाली नौकरी और जिम्मेदारी की जानकारी देंगे। इसके साथ ही इस परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन

कहां मिलती है नौकरी

जीडी कॉन्स्टेबल के लिए तीन चरण की परीक्षा होती है जिसे पास करने के बाद उम्मीदवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, केद्रीय रिज़र्व पुलिस बल, राष्ट्रीय राइफल्स और असम राइफल्स जैसे बलों में नौकरी मिलती है।

विज्ञापन

क्या है असम राइफल्स 

असम राइफल्स गृह मंत्रालय (MHA) के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत आने वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (Central Armed Police Forces-CAPFs) में से एक है। यह बल भारतीय सेना के साथ मिलकर पूर्वोत्तर में कानून व्यवस्था के रख-रखाव के अलावा भारत-म्याँमार सीमा की रक्षा भी करता है। प्रशासनिक और प्रशिक्षण स्टाफ के अलावा असम राइफल्स के पास 63,000 से अधिक सैनिक और कुल 46 बटालियन हैं। ऐतिहासिक दृष्टि से असम राइफल्स का गठन वर्ष 1835 में कछार लेवी (Cachar Levy) नामक एक एकल सैन्यबल के रूप में पूर्वोत्तर भारत में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया था। कुछ समय बाद इस सैन्य बल को वर्ष 1870 में कुछ अतिरिक्त बटालियनों के साथ असम सैन्य पुलिस बटालियन में परिवर्तित कर दिया गया। वर्ष 1917 में प्रथम विश्वयुद्ध के बाद इसका नाम बदलकर असम राइफल्स कर दिया गया। वर्ष 1962 में चीनी आक्रमण के बाद असम राइफल्स को सेना के संचालन नियंत्रण में रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

CISF और उसके कार्य 

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी (Central Industrial Security Force) एक अर्धसैनिक बल है  जिसका प्रमुख  कार्य सरकारी कारखानो एवं अन्य सरकारी उपक्रमों को सुरक्षा प्रदान करना है। ये बल देश के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों की भी सुरक्षा करता है। इस बल का गठन 1969 में हुआ था। आज इस बल की संख्या लगभग 1.50 लाख है। ये बल सरकारी उपक्रमों की सुरक्षा के आलावा देश के आंतरिक सुरक्षा,विशिष्ट लोगों की सुरक्षा, मेट्रो, परमाणु संस्थान, ऐतिहासिक धरोहरों आदि की भी सुरक्षा करता है।

 क्या होती है CRPF और उसकी कार्य प्रणाली 

आंतरिक सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) भारत संघ का प्रमुख केंद्रीय पुलिस बल है। यह सबसे पुराना केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल (अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के रूप में जानते हैं) में से एक है जिसे 1939 में क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस के रूप में गठित किया गया था। क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस द्वारा भारत की तत्कालीन रियासतों में आंदोलनों एवं राजनीतिक अशांति तथा साम्राज्यिक नीति के रूप में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में लगातार सहायता करने की इच्छा के मद्देनजर, 1936 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मद्रास संकल्प के मद्देनजर केरिपुबल की स्थापना की गई। इसका मुख्य उद्देश्य नक्सली क्षेत्र में कार्य कर नक्सलवाद को खत्म करने का है। 

फ्री में करें प्रतियोगी एग्जाम की तैयारी 

अगर आप अपनी परीक्षाओं की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं  तो आपको भी हजारों प्रतियोगी स्टूडेंट्स की तरह आज ही  Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए और अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन व प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, UPSSSC PET, CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed