SSC GD constable Result 2023: जल्द जारी होगा एसएससी जीडी का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
SSC GD Constable 2023: कर्मचारी चयन आयोग (ssc) जल्द ही एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा के रिजल्ट 2023 की घोषणा करेगा।
विस्तार
SSC GD Constable Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। उम्मीदवार जो सीएपीएफ में कॉन्स्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में एसएसएफ, राइफलमैन (जीडी) और एनसीबी परीक्षा, 2022 में सिपाही के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट एक बार जारी होने के बाद चेक कर सकेंगे।
परीक्षा विवरण
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी जीडी परीक्षा 2023 10 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित की गई थी। चयन प्रक्रिया के अगले चरणों में, शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा।
आपत्ति दर्ज कराने का था मौका
बता दें कि एसएससी जीडी उत्तर कुंजी 18 फरवरी को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को एसएससी जीडी उत्तर कुंजी 2023 के खिलाफ 25 मार्च तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। उम्मीदवार जारी की गई उत्तर कुंजी के खिलाफ प्रति प्रश्न/उत्तर चुनौती के लिए 100 रुपये का भुगतान करके आपत्तियां उठा सकते थे।
45 हजार पदों पर भर्ती
बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से 45 हजार पदों के लिए एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा 2022 के सभी चरणों को पास करना होगा। एसएससी की नई अधिसूचना के अनुसार, आयोग ने कुल 45,284 पदों को अधिसूचित किया है।
शारीरिक क्षमता परीक्षण
इसके फिजिकल टेस्ट में पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में पांच किलोमीटर दौड़ना होगा। जबकि, महिला उम्मीदवारों को आठ मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़ना होगा। वहीं, पुरुषों का सीना 80 सेंटी मीटर और फुलाव पांच सेंटीमीटर होना चाहिए। इसके अलावा PET के दौरान उम्मीदवारों की ऊंचाई का भी मापन किया जाएगा। जिसके बाद चिकित्सा परीक्षा (DME) उत्तीर्ण करनी होगी।
ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट का एक पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
सूची में अपना रोल नंबर खोजें।
-
आगे की जरूरत के लिए रिजल्ट का एक प्रिंटआउट डाउनलोड करके रख लें।